
धर्म डेस्क। आज 23 सितंबर 2026, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र, व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
कुछ राशियों के पारिवारिक जीवन में खुशियां और मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं। वहीं कन्या और कुंभ राशि वालों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने तथा स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। वृश्चिक राशि वालों के लिए कार्ययोजना सफल हो सकती है। मकर राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण और पारिवारिक विवादों से दूर रहने की जरूरत होगी।
मेष - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य आज आपको मिल सकता है। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। मित्रों की संख्या बढ़ेगी।
वृषभ - आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा। परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पुराने विवाद खत्म होंगे। मानसिक अशांति खत्म होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। व्यापारिक लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। नौकरी के क्षेत्र में विवाद खत्म होंगे।
मिथुन - आज का दिन बड़ी कामयाबी दिलाने वाला रहेगा। आर्थिक दृष्टि से बड़े लाभ के योग बनेंगे। हालांकि स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छी रहेंगे। घर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है। परिवार में नए मेहमान का आगमन होगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ रहेगा।
कर्क - आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। शिक्षा वालों के लिए आज बड़ी कामयाबी मिलेगी। व्यापारिक लोगों के लिए व्यवसाय का विस्तार होगा। मांगलिक कार्यों के योग घर परिवार में बनेंगे। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। किसी विशेष कार्य को लेकर यात्रा आदि पर जाने के योग बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सम्मान मिलेगा।
सिंह - आज का दिन आपके लिए अच्छा है। कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आप सम्मिलित होंगे। व्यापारिक लोगों के लिए लाभदायक दिन रहने वाला है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। करियर के लिए दिन अच्छा है।
कन्या - आज आप किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन का उपयोग संभलकर करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। मित्रों के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत होगी।
तुला - आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार व्यवसाय का विस्तार होगा। किसी बड़े कार्य को लेकर चल रही मन में चिंता खत्म होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी के क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक - आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आपकी कार्य योजना सफल होगी। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक संबंध उतार-चढ़ाव से भरे रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव की संकेत हैं।
धनु - आज का दिन शानदार रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। कोई सुखद समाचार आज परिवार में मिलेगा। अपने लिए कोई नया वाहन मकान आप खरीद सकते हैं। नौकरी में कामयाबी मिलेगी।
मकर - आज का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी बड़े कार्य में आज आप सम्मिलित हो सकते हैं। आज अपने कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव आप कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक विवाद से दूर रहें। आज प्रॉपर्टी के कार्य से लाभ होगा।
कुंभ - आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। व्यापारिक लोगों के लिए दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।
मीन - आज पारिवारिक लोगों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बड़े लाभ के योग बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी के क्षेत्र में विवाद की स्थिति खत्म होगी। आज आपको कोई विशेष पद या सम्मान प्राप्त होगा।