
धर्म डेस्क। दैनिक राशिफल के माध्यम से हम अपने आने वाले दिन की चुनौतियों और अवसरों का अंदाजा लगा सकते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक तरक्की और खुशखबरी लेकर आ रहा है, तो वहीं कुछ राशियों को पारिवारिक और स्वास्थ्य के मोर्चे पर सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का पूरा हाल।
मेष (Aries)- आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा और व्यापार-व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आज आप बड़े निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।
वृषभ (Taurus)- आज का दिन अच्छा है। आप अपने अंदर एक नई सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे और नए कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए जोश के साथ काम करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और नौकरी को लेकर कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
मिथुन (Gemini)- आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य को लेकर लंबे समय से चल रही परेशानियां खत्म होंगी। हालांकि, पारिवारिक लोगों के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं, लेकिन आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतरीन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। कोई पुराना विवाद सुलझ जाएगा और नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कर्क (Cancer)- आज का दिन अच्छा है। मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं और किसी नए बदलाव के साथ आर्थिक लाभ भी होगा। व्यापार-व्यवसाय में मुनाफा रहेगा, हालांकि किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे।
सिंह (Leo)- आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे और परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। नौकरी वालों के लिए दिन शुभ है और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है।
कन्या (Virgo)- आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी और व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे और पुराने रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा और संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद खत्म होगा। नौकरी वालों के लिए दिन अनुकूल है।
तुला (Libra)- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव या परेशानी हो सकती है, हालांकि व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार के साथ चल रहे पुराने विवाद खत्म होंगे। किसी नए कार्य को लेकर बनाई गई योजना सफल होगी। नौकरी वालों के लिए दिन अच्छा है, बस अनावश्यक विवादों से दूर रहें।
वृश्चिक (Scorpio)- आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। आर्थिक दृष्टि से बड़े निर्णय लेना कठिन होगा और किसी बड़े काम को पूरा करने के लिए आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद हो सकते हैं और स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी।
धनु (Sagittarius)- आज का दिन अच्छा है। कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा और घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। मेहमानों के आने से रौनक रहेगी और किसी बड़े समारोह की योजना बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। मित्रों के साथ पुराना विवाद खत्म होगा और शेयर मार्केट से लाभ अर्जित होगा। करियर के लिए दिन उत्तम है।
मकर (Capricorn)- आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा है। कोई बड़ा रुका हुआ कार्य आज पूरा होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा और व्यापार-व्यवसाय में मुनाफे के योग हैं। स्थान परिवर्तन के भी प्रबल योग बन रहे हैं। आज आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में बड़ा निवेश कर सकते हैं। नौकरी वालों के लिए दिन शानदार रहेगा।
कुंभ (Aquarius)- आज का दिन अच्छा है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, हालांकि सामान्य आर्थिक लाभ के योग बने हुए हैं। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और कोई सुखद समाचार मिलेगा।
मीन (Pisces- आज का दिन अच्छा है। व्यापार-व्यवसाय को लेकर आज आप कोई बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां खत्म होंगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में निवेश कर सकते हैं। हालांकि, नौकरी वालों के लिए दिन थोड़ा विवादों से भरा रह सकता है। पारिवारिक संबंध सामान्य रहेंगे।