
धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 26 August 2024: दैनिक राशिफल के अनुसार, आज (सोमवार) का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ राशि वालों पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बरसेगी। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं 26 अगस्त 2024 का राशिफल।
(6).jpg)
मेष राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा होगा। हेल्थ को लेकर परेशान हो सकते हैं। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। बिजनेस में गिरावट महसूस होगी और काम में रुकावट आएगी। किसी व्यक्ति को बड़ी राशि उधार न दें। परिवार के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें और वाणी पर कंट्रोल रखें।
.jpg)
वृषभ राशि के जातक स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर मानसिक तौर से परेशान रहेंगे। आपका प्यार आपको तकलीफ में डाल सकता है। शादी लायक युवाओं का रिश्ता पक्का हो सकता है। व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं।
.jpg)
मिथुन राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। अत्यधिक काम के कारण शारीरिक थकावट से परेशान रहेंगे। व्यवसाय में घाटा लग सकता है। लव पार्टनर से मतभेद बढ़ सकते हैं।
.jpg)
कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। न्यायालय पक्ष में जीत होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। पैसे की बचत करने को लेकर घर के वरिष्ठ से सलाह ले सकते हैं। परिवार के साथ घूमने जाने की संभावना है।
.jpg)
पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। भाग्योदय के अवसर बन सकते हैं। मान-सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। कोई सुखद समाचार मिलेगा। पार्टनर से मतभेद दूर होंगे और आपसी प्रेम दिखाई पड़ेगा।
.jpg)
कन्या राशि वालों का दिन सफल रहेगा। अगर नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। व्यापार में कोई बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आपका व्यापार लाभान्वित होगा। परिवार में कोई विवाद खत्म होने से सुखद माहौल रहेगा।
.jpg)
स्वास्थ्य में सुधार के योग बन सकते हैं। मनोबल ऊंचा रहेगा। सबको साथ लेकर चलें। अपनों के साथ लंबी दूरी की यात्रा की प्लानिंग बन सकती है। समस्याओं से डरें नहीं और स्थिति का डटकर मुकाबला करें।
.jpg)
प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग है। बातचीत में नम्रता रखें। समय पर कार्य संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। मन में कुछ नया करने का उत्साह रहेगा। फिजूल खर्च सोच-समझकर करें।
.jpg)
सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनेंगे। बदलाव को स्वीकार करें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। स्थिति के अनुसार निर्णय लें।
.jpg)
मान-सम्मान के अवसर बन सकते हैं। बहकावे में आकर कोई काम न करें। वरिष्ठ लोगों से मेलजोल बढ़ सकता है। किसी समस्या के चलते मन में तनाव रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में उम्मीद से अधिक मुनाफा हो सकता है।
.jpg)
कुंभ राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से नया कार्य मिल सकता है। परिवार में सभी लोग आपका सम्मान करेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी।
.jpg)
अपनों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। वायरल फीवर की चपेट में आ सकते हैं। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसमें रुकावट आएगी। क्रोध-तनाव की अधिकता बढ़ सकती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'