धर्म डेस्क, इंदौर। बुधवार 30 जुलाई 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आई है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियों भरा रहेगा, वहीं कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर जानिए आज का विस्तृत राशिफल और समझिए कि किन राशियों को कहां सावधानी बरतने की जरूरत है और किसे मिल सकती है कोई नई शुरुआत की सौगात।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में लंबे समय से चल रही परेशानियों से निजात मिलने के संकेत हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से आप खुद को हल्का और ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार में लाभ की संभावनाएं बन रही हैं और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। किसी खास योजना पर परिवार के साथ चर्चा हो सकती है। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
वृषभ राशि के लिए दिन कुछ चुनौतियों से भरा हो सकता है। आज आप बेवजह के कामों में उलझ सकते हैं, जिससे मन बेचैन रहेगा। ज्यादा भागदौड़ करने से सेहत पर असर पड़ सकता है। कार्यस्थल पर सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं, और व्यापार में मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। पारिवारिक जीवन में भी तनाव उत्पन्न हो सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ अनबन की संभावना है, वाणी और व्यवहार में संयम जरूरी है।
मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है, अतः विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार में बड़ा निवेश करने से बचें, वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है, जिससे मानसिक चिंता बनी रहेगी। घरेलू मामलों में धैर्य और संयम बनाए रखना ज़रूरी है।
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। कोई पुराना रुका कार्य पूरा हो सकता है, जिससे लंबे समय से चला आ रहा तनाव दूर होगा। पारिवारिक जीवन में भी शांति और सुकून का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत भी हो सकती है जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी।
सिंह राशि वालों के लिए दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को कोई नया और फायदेमंद प्रस्ताव प्राप्त होगा। कोई खास व्यक्ति आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और पुराने मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना भी है।
कन्या राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी आवश्यक कार्य से लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति थोड़ी डांवाडोल रह सकती है। व्यापार में बड़ा निवेश करने से बचें। पारिवारिक वातावरण में कोई अप्रिय समाचार मन को विचलित कर सकता है। आज वाद-विवाद से दूर रहना ही हितकर रहेगा।
तुला राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा कठिन रहेगा। कार्यभार के चलते थकान और मानसिक तनाव का अनुभव हो सकता है। किसी प्रियजन की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। नया काम शुरू करने का विचार आज टालें। पारिवारिक विवाद या आपसी मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी से भी किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है, बेहतर संवाद बनाए रखें।
वृश्चिक राशि के लिए दिन बेहद अनुकूल है। आज आप जो भी ठानेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके संपर्क में आ सकता है, जिससे करियर या व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी और सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। आज नए व्यापार की शुरुआत करना शुभ रहेगा।
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। नई योजनाएं सफल होंगी और कोई पुराना रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और कोई बड़ा फैसला आप ले सकते हैं। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। व्यापार में भी लाभ की अच्छी संभावना है।
मकर राशि के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। अनावश्यक भागदौड़ और उलझनों से घिरे रह सकते हैं। किसी विवाद में फंसने की संभावना है, इसलिए वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है और व्यापार में घाटा होने की आशंका है। नौकरी में सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उभर सकता है, सतर्क रहें।
कुंभ राशि वालों के लिए दिन संघर्ष से भरा हो सकता है। कानूनी मामलों से दूरी बनाकर रखें क्योंकि उलझने की संभावना है। व्यापार में नुकसान से बचने के लिए आज कोई भी जोखिम न लें। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। सेहत और खानपान पर ध्यान देना आवश्यक है, वरना बीमार पड़ सकते हैं।
मीन राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। किसी पुराने विवाद या समस्या से छुटकारा मिल सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा और फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। परिवार में कोई शुभ आयोजन संभव है, और धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी से मन को शांति मिलेगी।