• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

Aaj Ka Rashifal 7 October 2026: कर्क राशि वालों को प्रॉपर्टी और कारोबार में मिलेगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

आज कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों को करियर-कारोबार में लाभ के संकेत हैं। मेष, सिंह, कन्या और धनु को सावधानी बरतने की सलाह है।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 07:20:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 07:20:34 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 7 October 2026: कर्क राशि वालों को प्रॉपर्टी और कारोबार में मिलेगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष राशि वालों को विरोधियों और अनजान लोगों से सावधान रहना।
  2. मिथुन राशि वालों के लिए पदोन्नति और आर्थिक निवेश शुभ रहेगा।
  3. कर्क राशि वालों को प्रॉपर्टी और कारोबार में लाभ मिलेगा।

धर्म डेस्क। आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। मेष और सिंह राशि वालों को विरोधियों तथा अनजान लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की सराहना मिल सकती है।

मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए निवेश, पदोन्नति और साझेदारी के अच्छे योग बन रहे हैं। कर्क राशि वालों को प्रॉपर्टी और कारोबार में लाभ मिल सकता है। तुला को रुका धन मिलने के संकेत हैं। वृश्चिक के परिवार में खुशखबरी आ सकती है। मीन राशि वालों के सामाजिक प्रभाव में बढ़ोतरी होगी।


मेष

आज आप अपनी पर्सनल बातों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आज का दिन आपके लिए संभाल कर रहने की आवश्यकता है। आज विरोधी आपका नुकसान कर सकते हैं। आज व्यापार व्यवसाय में स्थिति गिरावट की रहेगी। आज किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए ठीक नहीं है। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार के लोगों के साथ आज का दिन ठीक है।

वृषभ

आज आप अपने किसी कार्य को लेकर किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन खास है। आज आपके कार्य की सराहना होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक समस्याएं आज आपको परेशान कर सकती हैं।

मिथुन

आज आपका विशिष्ट लोगों से मिलना होगा। कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। साथ ही साथ आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी आर्थिक निवेश कर सकते हैं। आज का दिन आपको लाभ देने वाला रहेगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज पदोन्नति की संभावना है। पारिवारिक लोगों के साथ पुराने मतभेद खत्म होंगे।

कर्क

आज आप अपनी कार्यशैली में थोड़ा सा परिवर्तन करके बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। साथ ही साथ आज आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश करके बड़ा लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। मेहमानों का घर में आना-जाना लगा रहेगा।

सिंह

आज आप अपनी लाइफ में कुछ परेशानियों को महसूस करेंगे। पारिवारिक समस्याओं के चलते आज तनाव की स्थिति रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में भी आपके बनते हुए कार्य भी कर सकते हैं। ऐसे में संभाल कर रहने की आवश्यकता है। अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना आपको नुकसान में डाल सकता है। आज कोई बड़ा डिसीजन ना लें।

कन्या

आज आप अपने कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति महसूस करेंगे। आज आपकी पार्टनरशिप में आपके साथी आपका साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना होगा। हालांकि आप इसे संभालने में सफल होंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य है। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

तुला

आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज आपके जो भी निर्णय होंगे आपको बड़ी सफलता दिलाने वाले होंगे। साथ ही साथ आज आपको मित्रों का परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है। आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से अन्य कार्यों से भी बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज का दिन आपको कोई बड़ी खुशखबरी देने वाला है। आज परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। साथ ही साथ परिवार के लोगों के साथ आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज आप बड़ा मुनाफा कमाने वाले हैं तथा कार्य क्षेत्र में बड़े परिवर्तन के संकेत।

धनु

आज का दिन आपके लिए खास है। आज आपको एक और जहां कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ कमाने वाले हैं वहीं दूसरी ओर कुछ पारिवारिक सामाजिक विवादों के चलते आप सुर्खियों में रहेंगे। आज न्यायालय पक्ष से आपका कार्य बिगड़ सकता है। आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

मकर

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आप कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना होगा। आपके सहयोगी वर्ग आपका साथ छोड़ सकते हैं। साथ ही साथ आज आप कोई बड़ा रिक्स ना दें। आर्थिक जोखिम उठाना आपके लिए ठीक नहीं है। पारिवारिक दृष्टि से आज परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा। आज भूमि भवन वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं।

कुंभ

आज का दिन आपका शानदार है। आज आप कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर बनेंगे। किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं जिससे आपको लाभ होगा। मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। पारिवारिक लोगों से आज संबंध अच्छे रहेंगे।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े लाभ के योग बनेंगे। आज आप अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार भी कर सकते हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन शानदार है। नौकरी क वालों के लिए आज कोई बड़ा उपहार मिल सकता है। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आज आपका कद बढ़ेगा।