धर्म डेस्क, इंदौर। 08 अगस्त 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, तो कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन विशेष रूप से व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण रहेगा।
आइए जानते हैं आपकी राशि आज क्या संकेत दे रही है...
मेष
आज का दिन संघर्ष से भरा हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अड़चनें आ सकती हैं जिससे मन बेचैन रह सकता है। व्यवसाय में नुकसान की संभावना है, विशेषकर यदि आप साझेदारी में काम कर रहे हैं। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है, क्योंकि कोई बात रिश्तों में खटास ला सकती है। पारिवारिक वातावरण भी गंभीर रह सकता है, किसी अप्रिय समाचार से मन उदास हो सकता है।
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। नया कार्य शुरू करने का यह अच्छा समय है। व्यापार में लाभ और बड़ी साझेदारी से फायदा होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रभाव आपके मन को प्रसन्न रखेगा। आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। व्यापार में भी लाभ होगा और नई साझेदारी के संकेत हैं।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। किसी करीबी से बुरी खबर मिल सकती है। व्यापार में साझेदारों से धोखा मिलने की आशंका है, इसीलिए भरोसे से पहले जांच-पड़ताल जरूर करें।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खास साबित हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कन्या
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। किसी आवश्यक कार्य हेतु लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें। व्यापार में निवेश करने से पहले दो बार सोचें। आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है। पारिवारिक तनाव और किसी अप्रिय समाचार से मन विचलित हो सकता है।
तुला
आज बिना मतलब की बहस से बचना ही समझदारी होगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं और आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद उभर सकता है, विशेषकर पैतृक संपत्ति को लेकर। व्यापार में बनते काम बिगड़ सकते हैं। मानसिक शांति बनाए रखें और विवादों से दूरी बनाए रखें।
वृश्चिक
स्वास्थ्य को लेकर आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। खान-पान पर ध्यान दें। व्यापार में नुकसान की संभावना है, अतः बड़ा निवेश न करें। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी फिलहाल ठीक नहीं रहेगा। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, संयम और शांति बनाए रखें।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। व्यापार में नुकसान की संभावना है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आपको उलझा सकता है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है और पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय बेहद सतर्क रहें।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक अशांति का कारण बन सकता है। किसी परिचित से दुखद समाचार मिलने की आशंका है। लंबी यात्रा से बचें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें। व्यापार में जोखिम न लें और कार्यक्षेत्र में परिवर्तन को टालें। पारिवारिक मतभेद भी मन को व्यथित कर सकते हैं।
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सौभाग्यशाली रहेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। किसी रुके हुए कार्य की फिर से शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यों के आयोजन से वातावरण प्रसन्न रहेगा।
मीन
आज आपके लिए परिस्थितियां थोड़ी कठिन हो सकती हैं। किसी मित्र से पैसे को लेकर विवाद हो सकता है। सेहत भी साथ नहीं देगी और थकावट महसूस हो सकती है। व्यापार में नुकसान और बड़े अवसर के छूटने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तों में भी खटास आ सकती है, इसीलिए आज संयम और धैर्य सबसे जरूरी होगा।