
धर्म डेस्क। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आएगा। कुछ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं, तो कुछ को खर्च और विवादों के कारण सावधानी बरतनी होगी। मिथुन, कर्क, तुला, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए दिन कई मामलों में सकारात्मक रह सकता है।
वहीं मेष, वृषभ, सिंह और मकर को आर्थिक फैसलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। पारिवारिक सहयोग कई लोगों का मनोबल बढ़ाएगा। कहीं यात्रा के योग बनेंगे, तो किसी को रुका धन मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
मेष
आज कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना होगा। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यापार व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आज मित्रों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। विवादों से दूर रहे। पारिवारिक लोगों का सपोर्ट मिले। किसी लंबी यात्रा पर योग बनेंगे।
वृषभ
आज कार्यक्षेत्र में आर्थिक समस्या रहेगी। साथी लोगों का विरोध का सामना करना होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज परिवार के साथ रहकर समय व्यतीत होगा। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मिथुन
आज का दिन अच्छा है। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज लाभ के योग बनेंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी वालों को आज पदोन्नति की संभावना है। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे होंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
कर्क
आज कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा होगा। मित्रों के साथ मिलकर किसी बड़ी पार्टनर से की शुरुआत हो सकती है। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे।
सिंह
आज स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारी की चपेट में आप या आपके परिवार का कोई व्यक्ति आ सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। आर्थिक जोखिम न उठाएं। आज कर्ज आदि के कारण तनाव रहेगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। परिवार में मतभेद रहेंगे।
कन्या
आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज खुद को आप पर हो ताजा महसूस करेंगे। परिवार के साथ आज घर पर ही दिन व्यतीत होने वाला है। बच्चे फैमिली के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही बढ़ाएं दूर होगी। आर्थिक उन्नति के योग हैं।
तुला
आज का दिन अच्छा है। सोचे हुए कार्य होंगे। नए लोगों से जुड़ना होगा। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लोग आपके संपर्क में आएंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। व्यापारिक लोगों को आज कोई बड़ा लाभ होगा। पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं। पारिवारिक लोगों से मतभेद खत्म होंगे। प्रॉपर्टी में आपका हक आपको मिलेगा।
वृश्चिक
आज परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में आप तनाव में रहेंगे। पारिवारिक लोगों से आज सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज किसी से मदद लेना पड़ सकती है। हालांकि कहीं से रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन ठीक है। वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें।
धनु
आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आज उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आज किसी से आर्थिक मदद लेना पड़ सकती हैं। सामाजिक क्षेत्र में लोगों का विरोध का सामना करना होगा। आज विवादों से दूर रहना अच्छा होगा।
मकर
आज अपने कार्यक्षेत्र में आप दबाव के साथ कार्य करेंगे। आर्थिक नुकसान की संभावना है। आज कोई भी डिसीजन बना सोच विचार न दें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आज आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन सामान्य है। परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज पत्नी बच्चों के साथ समय व्यतीत होगा। फैमिली के लिए शॉपिंग कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज बड़े लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में अपने साथी लोगों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक निर्णय सफल होंगे। प्रशासनिक क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।
मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। बड़ी पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं। आज आपको सम्मानित किया जा सकता है। पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी बच्चों के लिए कोई भविष्य निधि जमा कर सकते हैं।