• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 9 July 2025: इन राशियों के करियर को होगा फायदा, धन की होगी वर्षा; पढ़ें राशिफल

9 जुलाई 2025 का दिन राशियों के अनुसार मिला-जुला परिणाम देने वाला है। जहां कुछ राशियों को सफलता और आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं, वहीं कुछ को संयम और...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 09 Jul 2025 07:21:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 09 Jul 2025 07:10:00 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 9 July 2025: इन राशियों के करियर को होगा फायदा, धन की होगी वर्षा; पढ़ें राशिफल
आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। 9 जुलाई 2025 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग प्रकार के अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। जहां कुछ राशियों को सफलता और सम्मान मिलने का योग है, वहीं कुछ को अपने स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। ग्रहों की स्थिति आज कई राशियों को नई दिशा दे सकती है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल...

मेष (Aries)

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई विशेष पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार में भी पारिवारिक सहयोग से लाभ होगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ यात्रा का योग बन सकता है।


वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए दिन थोड़े परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे थकावट और स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। व्यापार में अपने साझेदारों पर ज्यादा भरोसा न करें, धोखे की आशंका है। परिवार के साथ संबंध मधुर बनाए रखें और वाणी पर संयम रखें।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के लिए दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है, जिससे मानसिक अशांति बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट की संभावना है। शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश से दूर रहें। पारिवारिक मतभेद भी परेशान कर सकते हैं लेकिन सामाजिक सम्मान बना रहेगा।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन निर्णयात्मक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। हालांकि आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, लेकिन मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने के योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्य या नए सदस्य के आने की संभावना है।

सिंह (Leo)

सिंह राशि के लिए दिन सकारात्मक है। अगर आप किसी विशेष कार्य को लंबे समय से टाल रहे थे, तो आज उसे पूरा करने का बेहतरीन समय है। न्यायालय संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ और नए पार्टनरशिप के योग बन सकते हैं। पारिवारिक वातावरण भी सुखद रहेगा।

कन्या (Virgo)

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और किसी के साथ विवाद भी हो सकता है। व्यापार में भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला (Libra)

तुला राशि के लिए आज का दिन सतर्क रहने का है। विशेष रूप से यात्रा या वाहन के उपयोग में सावधानी बरतें। मौसम की वजह से किसी परिजन की तबीयत खराब हो सकती है। व्यापार में सहयोगियों की अनदेखी से नुकसान संभव है। पारिवारिक विवादों से बचें और संयम से काम लें।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों को आज नया कार्य शुरू करने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और पत्नी से चले आ रहे मतभेद भी दूर होंगे।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है। आप वाहन या मकान खरीदने का प्लान बना सकते हैं। परिवार और मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। धार्मिक यात्रा का अवसर भी मिल सकता है।

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। किसी दुखद समाचार से मन व्यथित रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और व्यापार में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन न करें। पारिवारिक विवादों से बचने की सलाह दी जाती है।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याएं हो सकती हैं। खानपान पर ध्यान दें और फिजूलखर्ची से बचें। व्यापार में बड़ा जोखिम न लें और किसी को उधार देने से बचें। पारिवारिक मतभेद सुलझ सकते हैं।

मीन (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नई पार्टनरशिप के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। लंबी यात्रा संभव है। पत्नी और बच्चों के साथ चल रहा तनाव आज समाप्त हो सकता है।