धर्म डेस्क, इंदौर। गुरुवार 10 जुलाई 2025 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए विशेष रहेगा। कुछ राशियों को आज रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी, तो कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक मुद्दों को लेकर सतर्क रहना पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल सभी 12 राशियों के लिए...
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है। किसी लंबे समय से रुके कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी या व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा संभव है, जो लाभदायक सिद्ध होगी। परिवार में पुराने मतभेद खत्म होंगे और माहौल खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रह सकता है। मौसमी बीमारियों के कारण आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में पत्नी से किसी बात पर अनबन संभव है, धैर्य रखें।
दिन भर भागदौड़ बनी रह सकती है, जिससे थकावट महसूस होगी। व्यापार में किसी बड़े परिवर्तन की योजना से फिलहाल बचें। पार्टनर से धोखा मिल सकता है, सावधान रहें। पारिवारिक जीवन में भी तनाव रहेगा, पत्नी और बच्चों से विवाद की संभावना है।
आप आज किसी सामाजिक या पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं, जहां आपको सम्मान मिल सकता है। वाणी में संयम बनाए रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। बच्चों की पढ़ाई और पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।
दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो पूरे दिन को खुशनुमा बना देगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। पारिवारिक समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना की आशंका है।
आज का दिन कुछ सतर्कता से बिताएं। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें और नई योजनाओं को शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोचें। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें। पारिवारिक मतभेद समाप्त हो सकते हैं लेकिन पत्नी का स्वास्थ्य चिंता में डाल सकता है।
आज वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा दिन है। आप किसी बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं। हालांकि, किसी को उधार देने से बचें, आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। पत्नी के साथ बाहर घूमने की योजना सफल होगी।
आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें जीत मिल सकती है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में नई पार्टनरशिप संभव है। हालांकि, पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी।
यात्रा का योग बन रहा है, लेकिन सतर्कता रखें और सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पैतृक संपत्ति में आपका अधिकार स्थापित हो सकता है। आर्थिक रूप से भी दिन लाभदायक है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बेवजह के विवादों से दूर रहें।
दिन कुछ उलझनों से भरा रहेगा। पारिवारिक विवादों में उलझ सकते हैं। व्यापार में नुकसान संभव है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। पत्नी और बच्चों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। संयम और समझदारी से काम लें।
किसी पुराने विवाद में फंसने की आशंका है। कानूनी परेशानियों से बचने के लिए सावधान रहें। व्यापार में विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। बच्चों का स्वास्थ्य भी चिंता का विषय हो सकता है। पत्नी से विवाद हो सकता है, धैर्य और संवाद से हल निकालें।
आज का दिन बेहद शुभ है। व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। कहीं से रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। नई पार्टनरशिप डील से आर्थिक लाभ के द्वार खुल सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।