
भारत दुनिया का प्राचीन देश है। दुनिया का एकमात्र यही वो देश है जहां सर्वप्रथम सभ्यता, संस्कृति आई। यहां तक की संसार की सबसे प्राचीन सभ्यता का उद्भव भी भारत में ही हुआ था।
भारत का पौराणिक इतिहास रहस्यों से भरा है। यहां सदियों से ऐसे रहस्य मौजूद हैं, जो आज भी रहस्यमयी बने हुए हैं।
जैसे कि...
- धरती पर पहला मानव कहां जन्मा? यह प्रश्न आज भी रहस्यमयी है। लेकिन महाभारत में एक श्लोक है। जिसके अनुसार मनुष्य की उत्पत्ति भारत में ही सबसे पहले हुई थी। वह श्लोक इस तरह है...
अभगच्छत राजेन्द्र देविकां विश्रुताम्।
प्रसूर्तित्र विप्राणां श्रूयते भरतर्षभ॥
यानी सप्तचरुतीर्थ के पास वितस्ता नदी की शाखा देविका नदी के तट पर मनुष्य जाति की उत्पत्ति हुई। आदि सृष्टि की उत्पत्ति भारत के उत्तराखण्ड अर्थात् इस ब्रह्मावर्त क्षेत्र में ही हुई।
वेद अनुसार प्रजापतियों के पुत्रों से ही धरती पर मानव की जनसंख्या में बढ़ोत्तरी हुई। आज धरती पर जितने भी मनुष्य हैं सभी प्रजापतियों की संतानें हैं।
- प्राचीन अंतरिक्ष विज्ञान के संबंध में खोज करने वाले एरिक वॉन डेनिकन मानते हैं कि भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां एलियंस रहते थे जिन्हें वे आकाश के देवता कहते हैं।
भारत के एक खोजी दल ने कुछ गुफाओं में ऐसे भित्तिचित्र देखे हैं, जो कई हजार वर्ष पुराने हैं। प्रागैतिहासिक शैलचित्रों के शोध में जुटी एक संस्था ने रायसेन के करीब 70 किलोमीटर दूर घने जंगलों भीमबैठका के शैलचित्रों के आधार पर अनुमान जताया है कि प्रदेश के इस हिस्से में दूसरे ग्रहों के प्राणी 'एलियन' आए होंगे।
- दुनिया का पहला धार्मिक ग्रंथ सरस्वती नदी के किनारे बैठकर ही लिखा गया था। वह इसीलिए कि दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता सिंधु-सरस्वती के किनारे हुआ। दुनिया के आरंभ में मानव इन नदियों के पास ही रहता था।
जिसमें सिंधु और सरस्वती नदी के किनारे बसी सभ्यता सबसे समृद्ध, सभ्य और बुद्धिमान थी। इसके कई प्रमाण मौजूद हैं।
- स्वायंभुव मनु के कुल में आगे चलकर स्वायंभुव सहित क्रमश: 7 मनु हुए और 7 होना बाकी है। महाभारत में 8 मनुओं का उल्लेख मिलता है। श्वेतवराह कल्प में 14 मनुओं का उल्लेख है। इन चौदह मनुओं को ही जैन धर्म में कुलकर कहा गया है।
पढ़ें: ऐसा समय भी आएगा जब मनुष्य की आयु होगी 12 वर्ष
- मिसाइलों या परमाणु अस्त्र का आविष्कार वर्तमान में नहीं, बल्कि रामायण और महाभारत काल में हो चुका था। उस समय के युद्धों में ब्रम्हास्त्र का उल्लेख मिलता है। जिसका निशाना अचूक था।