• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kojagiri Purnima: शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा से बरसता है अमृत, खीर को बना देता है कई रोगों का रामबाण इलाज

आपने भी शरद पूर्णिमा पर घरों में खीर बनते हुए देखी या सुनी होगी। मगर, क्या आपको पता है कि इस दिन खीर ही क्यों बनाते हैं? क्या शरद पूर्णिमा का चंद्रमा पानी पर भी कुछ जादू करता है। क्या है इसकी कहानी और मान्यताएं बता रहे हैं इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास…

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 15 Oct 2024 04:58:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Oct 2024 05:35:12 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Kojagiri Purnima: शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा से बरसता है अमृत, खीर को बना देता है कई रोगों का रामबाण इलाज
कहते हैं कि चंद्रमा से बरसने वाला अमृत खीर में मिलकर उसे औषधि के समान बना देता है। फोटो- प्रतीकात्मक।

HighLights

  1. शरद पूर्णिमा की तिथि को लेकर भी मतांतर, कोई 16 तो कोई 17 को माएगा तिथि।
  2. चांद की रोशनी में खीर रखकर अगले दिन खाने से शरीर को मिलते हैं कई फायदे।
  3. कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो, तो पानी का यह विशेष उपाय से पाएं मानसिक शांति।

शशांक शेखर बाजपेई, इंदौर। (Kojagiri Purnima 2024)साल की 12 पूर्णिमा तिथियों में से शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। जैसा कि आजकल हर तिथि को लेकर मतांतर चल रहा है, वैसा ही इस बार शरद पूर्णिमा की तिथि को लेकर भी है। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल और भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में 16 अक्टूबर को शरद उत्सव मनाया जाएगा।

हालांकि, कुछ विद्वान सूर्योदय के समय यानी उदिया तिथि को पूर्णिमा तिथि की मान्यता के चलते 17 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाने की बात कह रहे हैं। दरअसल, पंचांग के अनुसार, इस बार पूर्णिमा तिथि 16 अक्टूबर को दोपहर के बाद शुरु होकर 17 अक्टूबर को देर शाम तक रहेगी।


इसलिए उदय तिथि की मान्यता के अनुसार, 17 अक्टूबर को शरद उत्सव मनाना ज्यादा उचित होगा। बहरहाल, आप किस तिथि को मानें, ये आपके ऊपर है। मगर, एक बात तो पक्की है कि इस दिन खीर बनाने का और उसे सारी रात चंद्रमा की रोशनी में रखकर अगले दिन खाने का विधान है।

चंद्रदेव करते हैं अमृत की बारिश

इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश के अनुसार, कहते हैं कि इस तिथि की रात में चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होकर अमृत वर्षा करता है। इस अमृत वाली खीर का सेवन करने से कई तरह के शारीरिक और मानसिक परेशानियों से राहत मिलती है।

ऐसे में यह खीर विशेषकर चर्म रोगों और मानसिक परेशानी में रामबाण दवा बन जाती है। इसके अलावा, यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद कर सकती है। एक अन्य मान्यता के अनुसार, इस रात को चंद्रमा के दर्शन करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

naidunia_image

कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो, तो करें ये उपाय - Sharad Purnima Upay

पंडित गिरीश व्यास बताते हैं कि जिस भी व्यक्ति का चंद्रमा कुंडली में कमजोर हो, उसे हर पूर्णिमा की रात में जल भरकर चंद्रमा के नीचे रख देना चाहिए। अगले दिन उस पानी को कांच की बोतल में भर लें। पूरे महीने उस पानी को पीने से मानसिक परेशानियों से राहत मिलती है।

शरद पूर्णिमा को यह उपाय करना कई गुना ज्यादा प्रभावी साबित होता है। इसके अलावा कई जगहों पर मान्यता है कि इस रात को मिट्टी के घड़े में पानी भरकर रखा जाता है। फिर अगली सुबह इस पानी से नहाया जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से शारीरिक रोग-दोष दूर होते हैं।

शरद पूर्णिमा पर खीर ही बनाने का विधान क्यों - Kojagiri Purnima Vidhi Upay

पंडित गिरीश व्यास के अनुसार, शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्‍मी के प्राकट्योत्‍सव मनाया जाता है। उन्हें खीर काफी पसंद है। लिहाजा, शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्‍मी को प्रिय खीर का भोग लगाने से मां लक्ष्‍मी का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।