
Ank Jyotish 14 September 2022: मूलांक 1- पिछले कुछ समय से चली रही समस्याओं का समाधान होगा। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखें। छात्रों को अधिक प्रतिस्पर्धा करनी पड़ सकती है। व्यापार में सही परिणाम मिलेगा। संयम और अनुशासन रखें।
मूलांक 2- कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ मेलजोल होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपनी परिस्थितियों को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। आपका रोमांटिक अंदाज पार्टनर के साथ संबंधों को मधुर बनाएगा। टीम वर्क करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मूलांक 3- जो नई नीतियां बनी हैं, वे आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। निकट संबंधियों से संबंध मधुर रहेंगे। बाहरी गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य की स्थिति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में छोटी बातों को गंभीरता से लें। धन हानि की संभावना है।
मूलांक 4- आप अपनी दक्षता से महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी की नकारात्मक बात आपको परेशान कर सकती है। इसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। आमदनी के साथ खर्चों में वृद्धि होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।
यह भी पढ़ें- धनवान बनना है तो दशहरा के दिन करें ये उपाय, होगा चमत्कारिक लाभ
मूलांक 5- विपरित परिस्थितियों का समाधान मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध कमजोर हो सकते हैं। दूसरों को सलाह देने के बजाय अपने व्यवहार पर ध्यान दें। व्यापार में विशेष लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कारणों पर खर्च करेंगे।
मूलांक 6- किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। नए मित्रों की मदद से आपके कई काम पूरे होंगे। पदोन्नति होने से मन हर्षित होगा। शांति की अनुभूति होगी। बच्चों का सही मार्गदर्शन जरूरी है। लापरवाही के कारण कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है।
मूलांक 7- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई भी काम करने से पहले अंतरात्मा की सुनें। जीवन साथी के विचारों का सम्मान करेंगे। रिश्तों का महत्व समझेंगे। किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। आपकी इच्छा शक्ति मजबूत होगी। आपका उग्र स्वभाव आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें- तुलसी पूजन करते समय करें ये छोटा सा काम, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा, धन से भर जाएगा घर
मूलांक 8- धन का निवेश लाभ दे सकता है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण घरेलू जिम्मेदारियों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। विद्यार्थियों के पढ़ाई में बाधा आ सकती है। कार्य प्रगति संतोषजनक हो सकती है। पति-पत्नी के संबंधों में कुछ विवाद उत्पन्न हो सकता है। विरोधी प्रबल होगा।
मूलांक 9- आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। भाइयों से संबंध मधुर होंगे। आप अदालती मामलों में उलझ सकते हैं। अपने बजट को अपनी जरूरतों के हिसाब से संतुलित रखना जरूरी है। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानी के कारण मन उदास रहेगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'