Ank Jyotish 24 November 2022: मूलांक 1- परिवार और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दोस्तों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आपको सामाजिक और पारिवारिक प्रोत्साहन मिल सकता है। छोटी सी लापरवाही धोखा दे सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों में परिवर्तन न करें।

मूलांक 2- प्रभावशाली और मधुर वाणी से दूसरों पर अपना प्रभाव बनाए रखेंगे। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। आप सकारात्मक उपयोग करते हुए अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मूलांक 3- आज पैसों से जुड़ी कुछ नीतियों की योजना बनाएंगे। आप सफल होंगे, इसलिए प्रयास करते रहें। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।

मूलांक 4- निवेश संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। खर्च अधिक होगा, लेकिन आय का जरिया बनेगा। किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं होगा। कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में व्यतीत करें। अत्यधिक आत्मकेंद्रित होना आपके संबंधों को बिगाड़ सकता है।

मूलांक 5- किसी अजनबी से अचानक मुलाकात होगी। यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना है, तो उस पर ध्यान दें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कोर्ट कचहरी का मामला उलझ सकता है। मार्केटिंग से जुड़े सभी काम ठीक से पूरे होंगे।

मूलांक 6- काम के प्रति समर्पित रहेंगे। ग्रहों की स्थिति आपके लिए भाग्य का निर्माण कर रही है। इसका भरपूर फायदा उठाएं। पारिवारिक भोज की योजना बनेगी। मन में कुछ नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। कुछ समय एकांत और आत्मनिरीक्षण में बिताएं।

मूलांक 7- अगर दिनचर्या में कुछ बदलाव की योजना बनाते हैं, तो कार्यक्षमता बढ़ सकती है। विरासत में मिली संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है। धर्म से जुड़े मामलों में आपका योगदान रहेगा। पैसों से जुड़े काम करते समय विचार करें। गुस्से पर काबू रखें।

मूलांक 8- मान सम्मान और आध्यात्मिक उन्नति में वृद्धि होगी। संपत्ति के क्रय-विक्रय से संबंधित योजना बनेंगी। पेपर वर्क करते समय सावधानी बरतें। एक छोटी सी गलती आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। पति-पत्नी का संबंध सुखमय रहेगा।

मूलांक 9- लोग स्वाभाविक रूप से आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपके काम में व्यवधान के कारण समय व्यर्थ जाएगा। अपनी बाहरी गतिविधियों को टाल दें। रिश्तेदारों और पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। आमदनी के साधनों में थोड़ी कमी आ सकती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

Posted By: Kushagra Valuskar

rashifal
rashifal
  • Font Size
  • Close