
धर्म डेस्क, इंदौर। Ank Jyotish Mulank 9 Personality: अंक शास्त्र में हर ग्रह के लिए 1 से लेकर 9 तक एक अंक निर्धारित है। जो इस पर निर्भर करता है कौन-से ग्रह पर किस अंक का प्रभाव है। यही 9 ग्रह जातकों के जीवन को प्रभावित करते हैं। जन्म के समय ग्रहों की स्थिति होती है। उस के अनुसार, उस साधक का व्यक्तित्व निर्धारित होता है। इसलिए जन्म के बाद व्यक्ति पर उस अंक का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको मूलांक 9 के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका जन्म किसी महीने के 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक 9 होता है।
मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल के प्रभाव से जातक साहसी और हर फैसला मजबूती से लेते हैं। हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। शारीरिक रूप से काफी शक्तिशाली होते हैं। साथ ही विनम्र स्वभाव के होते हैं।
मूलांक 9 के जातक कलात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। कला और विज्ञान में रुचि रहती है। इसके अलावा रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी, और मेडिकल से जुड़े काम में खूब नाम कमाते हैं।
मूलांक 9 वालों जातकों की स्थिति बहुत अच्छी होती है। स्वभाव से बहुत खर्चीले होते हैं। इनके पास खूब जायदाद होती है। यह अपने ससुराल से बहुत संपन्न होते हैं। मूलांक 9 के जातक भविष्य को लेकर चिंतित नहीं होते हैं। वर्तमान में जीना पसंद करते हैं। घूमने-फिरने में पैसा करते हैं। इन्हें लग्जरी चीजों का शौक होता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'