अनुराधा नक्षत्र
अनुराधा नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक दृढ़ इरादे वाले, क्रियाशील, उद्यमी एवं प्रभावशाली होते हैं।
By Shailendra Kumar
Edited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Mon, 01 May 2023 07:09:56 PM (IST)
Updated Date: Mon, 01 May 2023 07:09:56 PM (IST)

Anuradha Nakshatra: 27 नक्षत्रों में से 17वां नक्षत्र है, अनुराधा नक्षत्र। इस नक्षत्रके देवता मित्र देव हैं जो बारह आदित्यों में से एक माने जाते हैं। इस नक्षत्र का स्वामी शनि और राशि स्वामी मंगल है। यह वृश्चिक के रूप में तीन तारों से बना है। अनुराधा का प्रतीक कमल है। अनुराधा का अर्थ होता है राधा का अनुगमन करने वाली। इसी वजह से विशाखा व अनुराधा को नक्षत्र की जोड़ी कहा जाता है। अनुराधा नक्षत्र दैवीय ज्ञान व दिव्य शक्ति देते हुए मनुष्यों की तपस्या का शुभ फल प्रदान करता है।
जातकों की विशेषताएं
इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों का कद औसत दर्जा का एवं चेहरा गोल व सुन्दर होता है। ये जातक बहनों-भाईयों के कार्य करने वाले तथा सहयोगियों की सहायता करने वाले होते हैं। ये दयालु, मिलनसार, यशस्वी, सुन्दर व्यक्तित्व के धनी होते हैं। इनको स्त्री पक्ष से लाभ प्राप्त होता है। ये पुरूषार्थी होते है तथा प्रसन्नचित रहते हैं। ये स्वार्थ पूर्ति हेतु छल-प्रवंचना भी करते हैं। इनकी मनोवृति अस्थिर होती है। इस नक्षत्र की स्त्रियां प्रायः अति चालाक होती हैं।
ये धनवान, सम्मान, उच्च पद वाले होते हैं। ये बडों से आदर लेते हैं। इनका स्वभाव प्रभुतापूर्ण होता है। ये कुछ रूखें, नीरस, उपद्रवी . . तथा समय पर हिंसक भी होते हैं। ये अत्याचारी भी देखे गए हैं और इनमें प्रतिशेष की भावना भी होती है कहा गया है ये झूठे, बेईमान भी हो सकते हैं। ये अनैतिक कार्य करने से भी नहीं झिझकते जहां इनका अपना स्वार्थ हो, फिर भी ये उत्साही एवं क्रियात्मक होते हैं। इनमें अन्वेषण की बड़ी शक्ति होती है।