April 2022 Vrat- Tyohar List: मार्च का महीना समाप्त होने वाला है। वह अप्रैल माह शुरू होगा। अंग्रेजी कैलेंडर से हिसाह से साल का चौथा महीना है। वहीं हिंदू कैलेंडर के हिसाब से फिलहाल चैत्र माह चल रहा है। यह हिंदू नववर्ष का प्रथम महीना माना गया है। अप्रैल का महीने बहुत खास है। इस महीने चतुर्थी, एकादशी व्रत, प्रदोष व्रत, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी, हनुमान जयंती जैसे पर्व हैं। आइए जानते है अप्रैल महीने के सभी व्रत, त्योहार, मुख्य जयंती और शुभ मुहूर्त के बारे में।
अप्रैल माह के मुख्य व्रत और त्योहार
1 अप्रैल - स्नानदान अमावस्या
2 अप्रैल - गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रारंभ, बैठकी, चंद्रदर्शन
3 अप्रैल - सिंधारा दोज
4 अप्रैल - सौभाग्य सुंदरी, गणगौर तीज
5 अप्रैल- विनायकी चतुर्थी व्रत
9 अप्रैल - दुर्गाष्टमी, महाष्टमी व्रत
10 अप्रैल- श्रीराम नवमी, जवारे विसर्जन
12 अप्रैल- कामदा एकादशी व्रत
13 अप्रैल - मदन द्वादशी
14 अप्रैल - प्रदोष व्रत
15 अप्रैल - रेणुका चतुर्दशी
16 अप्रैल- हनुमान जयंती
18 अप्रैल- आसों दोज
19 अप्रैल - गणेश चतुर्थी व्रत
26 अप्रैल- वरुथिनी एकादशी व्रत
28 अप्रैल- प्रदोष व्रत
29 अप्रैल- शिव चतुर्दशी व्रत
30 अप्रैल- अमावस्या
मुख्य जंयती और दिवस
1 अप्रैल - बैंक वार्षिक लेखाबंदी
2 अप्रैल - गौतम ऋषि, डॉ. हेडगोवर जयंती, ज्योतिष दिवस, नवरेह
6 अप्रैल - गुरु हरगोविंद पुण्यतिथि
9 अप्रैल - सम्राट अशोक मौर्य जयंती
10 अप्रैल- रामचरित मानस जयंती
13 अप्रैल - जलियावागा बाग दिवस
14 अप्रैल- वैशाखी पर्व, भुंजिया दिवस, अग्नि निरोधक दिवस
15 अप्रैल - हाटकेश्वर जयंती, गुरु हरकिशन पुण्यतिथि
16 अप्रैल - धरती पूजा
25 अप्रैल - विश्व मलेरिया दिवस
अप्रैल महीने के शुभ मुहूर्त
विवाह - 15, 17, 19 से 23, 27 और 28
नामकरण - 6, 18, 28
अन्नप्राशन - 6, 14, 18, 28
उपनयन - 6, 13
गृहारंभ - 16
व्यापार - 6, 7, 17