• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aries Horoscope 2022: मेष राशि वाले नए साल में हनुमानजी को लगाएं लड्डू का भोग, बसरेगी कृपा

Aries Horoscope 2022: मेष राशि वाले नकारात्मक परिस्थिति में भी सकारात्मक रूप से खड़े रहते हैं। लक्ष्य के प्रति संकल्पित होते हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 18 Dec 2021 10:00:44 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 Dec 2021 08:20:13 AM (IST)
Aries Horoscope 2022: मेष राशि वाले नए साल में हनुमानजी को लगाएं लड्डू का भोग, बसरेगी कृपा

Aries Horoscope 2022: साल 2021 समाप्त हो रहा है और नए साल का आगाज होने जा रहा है। नए साल से हर कोई नई शुरुआत करना चाहता है। साल 2021 पर भी कोरोना महामारी का साया रहा। इस लिहाज से भी नव वर्ष की अहमियत बढ़ जाती है। सभी चाहते हैं कि नया साल नई उम्मीद लेकर आए, सूर्य की नई रोशनी लेकर आए, उम्मीद की नई किरण लेकर आए। नए साल में प्रवेश करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि ग्रहों की स्थिति क्या रहने वाली है? किस राशि वालों के लिए नया साल फलदायी साबित होने जा रहा है? किन राशि वालों को शुरू से सजग रहना होगा? नईदुनिया इंदौर से जुड़े प. हर्षित मोहन शर्मा बता रहे हैं सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2022 )। यहां पढ़िए मेष (Aries) का साल 2022 का सम्पूर्ण वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2022 Aries)

मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2022

मेष राशि वाले नकारात्मक परिस्थिति में भी सकारात्मक रूप से खड़े रहते हैं। लक्ष्य के प्रति संकल्पित होते हैं। कठिन कार्य सहजता के साथ करते हैं। यह स्वाभिमानी होते हैं और सरल हृदय के होते हैं। आपका स्वभाव खुशमिजाज होता है। मार्च माह तक आप अत्यधिक ऊर्जावान और पॉजिटिव रहेंगे। इस वर्ष नए व्यवसाय के साथ रचनात्मक कार्य करेंगे एवं लाभ अर्जित होगा, व्यापार के संबंध में विदेश यात्रा के योग हैं।


मेष वार्षिक राशिफल 2022: प्यार में मिल सकता है धोखा

प्यार में धोखा मिलने की प्रबल संभावना है, पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। अक्टूबर माह में पिता के स्वास्थ पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। नवंबर और दिसंबर माह में धर्म पत्नी के साथ वाद विवाद बढ़ सकता है। अप्रैल माह में सरदर्द और अनावश्यक तनाव रह सकता है। इस वर्ष शारीरिक रूप से आप तंदुरस्त रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष लाभदायक रहेगा, करियर में नए अवसर मिल सकते है। वर्ष के अंत में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा इसलिए सम्भल कर रहे।

राशिफल 2022: ससुराल पक्ष से विवाद सुलझेगा

मई से अगस्त के बीच आलस्य हावी रहेगा इसलिए ध्यान, योग, व्यायाम अपनी दिनचर्या में अपनाना उचित होगा। शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपका पीछा करते-करते आपको परेशान करने के लिए आपका कोई काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होंगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी इस वर्ष सुलझेगा। माह सितंबर में संतान के भविष्य से संबंधित आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे मनोबल भी बढ़ेगा।

साल 2022 में मेष राशि वालों को पूरे साल वित्तीय स्थिरता रहेगी। हालांकि भारी खर्च भी रहेंगे। खरीदारी में सावधानी बरतें। वहीं अप्रत्याशित धन लाभ के योग हैं। विभिन्न चैनलों में स्मार्ट तरीके से निवेश किया गया पैसा तेजी से बढ़ेगा। अनावश्यक यात्रा, खरीद और उपहारों पर अनावश्यक खर्चों को कम करना होगा। वर्ष की दूसरी छमाही में वित्तीय संभावनाओं में कमी और आय में गिरावट देखी जा रही है। मेष राशि वालों को अपनी आर्थिक चिंताओं को सुलझाने के लिए वित्तीय विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए।

करियर के लिहाज से मेष राशि वालों को साल भर हर कदम पर अभूतपूर्व सफलता मिलगी। करियर की सीढ़ी पर ऊपर की ओर बढ़ेंगे। मध्य मई से अक्टूबर के बीच की अवधि आपको अपने निर्णयों पर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। नवंबर और दिसंबर का महीना आपके ऊर्जा स्तर में भारी गिरावट के साथ आपको थका हुआ देखेगा। आप अविश्वसनीय भागीदारों से परेशान हो सकते हैं जो व्यक्तिगत और वित्तीय नुकसान का कारण बन सकते हैं। उधार न लें, या आवश्यक दस्तावेजों पर आंख बंद करके हस्ताक्षर न करें।

नए साल में मेष राशि वालें करें ये उपाय

किसी की कही गई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। इस वर्ष आप अपने परिवार के सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। मेष राशि वालों को नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।