• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां वड़क्नाथन रूप में विराजे हैं शिव

इसी मंदिर के बाहर अप्रैल/मई में पूरम नाम का विशाल उत्सव मनाया जाता है।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 27 Jan 2016 05:17:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Feb 2016 10:08:52 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
यहां वड़क्नाथन रूप में विराजे हैं शिव

केरल में त्रिशुर को सांस्कृतिक राजधानी का दर्जा प्राप्त है। और यहां है प्रसिद्ध 'वड़क्नाथन मंदिर', यह मंदिर ऐतिहासिक धार्मिक धरोहर में शामिल है। मंदिर को कोच्चि रियासत के भूतपूर्व महाराजा राम वर्मा ने 9वी शताब्दी में बनवाया था। उस सयम त्रिशुर उनके राज्य की राजधानी हुआ करती थी।

प्राचीन साहित्यग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि यह वही मंदिर है जहां द्वैत वेदांत के प्रणेता आदि शंकराचार्य के माता-पिता ने संतान प्राप्ति के लिए अनुष्ठान किया था। यहां आदि शंकराचार्य का मंदिर और समाधि दोनों ही हैं। आदि शंकराचार्य की समाधि केदारनाथ मंदिर के ठीक पीछे है।


वड़क्नाथन मंदिर में भगवान शिव विराजे हैं। शिव के अलावा श्रीराम की मूर्ति भी स्थापित है। नगर के बीचों-बीच लगभग 9 एकड में फैला ऊंचे परकोटे वाले इस विशाल मंदिर में भगवान शिव को ही वड़क्नाथन कहते हैं।

मंदिर संगमरमर के पत्थर से बनाया गया है। जिसमें केरल के स्थापत्य को बखूभी देखा जा सकता है। मान्यता है कि वड़क्नाथन का अर्थ उत्तर के नाथ से है जो जिसे कुछ विद्वान 'केदारनाथ' भी कहते हैं।

पढ़ें: भगवान शिव हैं ब्रह्मांड में संगीत की उत्पत्ति के जनक

वड़क्नाथन के इस मंदिर के चारों तरफ 60 एकड में फैला घना सागौन का जंगल था जिसे शक्तन तम्बुरान ने कटवा कर लगभग 3 किलोमीटर गोल सडक का निर्माण करवाया था। यहीं वर्तमान में स्वराज राउंड है।

पढ़ें: गुप्तचरों की कहानी, सदियों पुरानी

कहते हैं एक बार किसी विलिचपाड (बैगा) ने यह कह कर प्रतिरोध किया कि, 'ये जंगल तो शिवजी की जटाएं हैं', तब तत्कालीनराजा ने अपने ही हाथ से उस बैगे का सर काट दिया था। इसी मंदिर के बाहर अप्रैल/मई में पूरम नाम का विशाल उत्सव मनाया जाता है। जिसे देखने देश-दुनिया के लोग आते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।