धर्म डेस्क, इंदौर। सनातन धर्म में दान का महत्व बहुत है। तीज-त्योहार और पूजा-पाठ के दौरान भक्त दान किया करते हैं, जिसका उनको लाभ भी मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में यह माना गया है कि जीवन में परेशानी से जूझ रहे हों, सफलता न मिल रही हो, किस्मत आपके खिलाफ हो, तो मंदिर में कुछ चीजों का दान सब बदल सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको उन चीजों के बारे में विस्तार से बताएंगे....
मंदिर में मूर्ति का दान बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। यह दानदाता को जिंदगी भर लाभ पहुंचाता है। दरअसल, मंदिर में दान की हुई मूर्ति की जब-जब पूजा होती है, तब-तब उसका लाभ दानदाता को मिलता है। इससे उसकी जिंदगी की समस्याएं दूर होती हैं।
मंदिरों में पूजा के बर्तन दान करना बहुत ही लाभकारी होता है। यह तांबे, पीतल या सोने-चांदी के हो सकते हैं। यह दानदाताओं को लंबे समय तक पुण्य देता है। इन बर्तनों का जब-जब भगवान की पूजा में उपयोग होगा, तब-तब इसका लाभ दानदाता को मिलेगा। दानदाता को जीवन में कभी भी धन की समस्या नहीं होती है।
आपका जीवन समस्याओं से घिरा हुआ है, तो मंदिर निर्माण में जरूर सहयोग करें। आप सीमेंट, टाइल्स, ईट या कोई दूसरी सामग्री दान कर सकते हैं। मंदिर के रहने तक आप इसका लाभ प्राप्त करते रहेंगे। जीवन की हर समस्या प्रभु हर लेंगे। दानदाता को सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।