Astro News: सनातन धर्म के अनुसार आपके घर में पुश-पक्षी का अचानक आना किसी न किसी बात का संकेत होता है। ज्योतिष के अनुसार पुश-पक्षी भविष्य में होने वाली घटनाओं के प्रति हमें सचेत करते हैं। कुछ पक्षी शुभ और कुछ अशुभ परिणाम देने वाले होते हैं। इन्हीं में से एक पक्षी है चमगादड़। प्राचीनकाल से ही चमगादड़ को अशुभ माना गया है। आइये जानते हैं चमगादड़ के घर आने के क्या संकेत होते हैं।
सनातम धर्म के शास्त्रों के अनुसार यदि चमगादड़ घर में आता है तो अपने साथ कई समस्याएं लेकर आता है। चमगादड़ आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कई तरह के परेशानियां का कारण बनता है। चमगादड़ का घर में प्रवेश करना धन की हानि या कर्ज में वृद्धि की ओर संकेत देता है, इसलिए घर में चमगादड़ का प्रवेश शुभ नहीं माना जाता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यदि किसी घर में चमगादड़ का बार-बार आना होता है तो ऐसे घर में जमा पूंजी की हानि होना तय है। इसे गंभीरता से लेना चाहिए और अपने घर की जमा पूंजी की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार चमगादड़ के घर में आने से नकारात्मक ऊर्जा भी आती है। हिंदू पुराणों में भी चमगादड़ को शुभ नहीं माना गया है। हिंदू पुराणों के अनुसार चमगादड़ का घर में आना अपशगुन होता है।
ऐसा माना जाता है कि चमगादड़ प्राचीन गुफाओं, पुराने खंडहर, किले और सुनसान इलाके में रहते हैं। इन जगहों को अशुभ माना गया है। यदि यहां से आया कोई चमगादड़ आपके घर में प्रवेश करता है तो वह घर के सदस्यों में विवाद और कलह का कारण बनता है। यह घर में प्रेतवास की स्थिति बनाता है। चमगादड़ का घर में रहना दांपत्य जीवन में आने वाली परेशानी की ओर भी संकेत देता है।
वैज्ञानिक कारणों के अनुसार चमगादड़ के पंखों में कई तरह के खतरनाक बैक्टीरिया पाए जाते हैं। जो चमगादड़ के साथ आपके घर में प्रवेश कर जाते हैं और संक्रमण फैलाने का काम करते हैं। इनसे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। इसलिए यदि किसी घर में चमगादड़ है तो वहां साफ सफाई के नियमों का पालन करना चाहिए।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।