
Astrology News: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य उसकी राशि के जरिए जाना जा सकता है। हर शख्स का स्वभाव, पसंद और बोलचाल का तरीका अलग होता है। सभी राशियों पर उसके स्वामी ग्रह का प्रभाव दिखाई देता है। ऐसे में हर इंसान का स्वभाव, भविष्य और रहन-सहन दूसरों से अलग होता है। आज हम ऐसे लोगों की राशि के बारे में जानेंगे, जो स्वभाव से खर्चीले होते हैं। बिना सोचे-समझे पैसों को खर्च करते हैं। ये लोग अपनी सेविंग पर ध्यान नहीं देते। इसलिए इन लोगों के पास धन टिकता नहीं है। ग्रह-नक्षत्रों का असर इनके जीवन पर साफ नजर आता है। आइए जानते हैं ऐसे ही राशि के बारे में जो पैसा पानी की तरह बहा देते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं। अपनी सुविधा और आराम के लिए ये लोग पैसा खर्च करने में सोचते नहीं है। इस राशि के जातक अपने रहन-सहन और खान-पान पर बहुत अधिक पैसा खर्च करते हैं। वहीं दूसरों पर भी पैसा लूटाते हैं। इस कारण बचत नहीं कर पाते हैं।
सिंह राशि
लग्जरी लाइफस्टाइल में जीना सिंह राशिवालों को पसंद होता है। ये लोग जमकर पैसा खर्च करते हैं। किसी चीज की कमी नहीं रहने देते। ये लोग अपनी आदत के कारण कर्ज में भी आ जाते हैं।
तुला राशि
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र ग्रह की कृपा से ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। अपने शौक पूरा करने के लिए पैसा खर्च करते हैं। इस राशि के लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के शौक पूरे करने में पीछे नहीं हटते।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'