
धर्म डेस्क, इंदौर। Astrology Tips: हिंदू धर्म में पूजा के दौरान दीपक जलाने को महत्व दिया जाता है। इस प्रकार वृक्षों के नीचे भी दीया लगाए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कुछ पेड़ों पर देवताओं का वास होता है। अगर कोई वृक्षों के पास दीपक जलाकर मनोकामना करता है तो उसकी हर अभिलाषा पूरी होती है। अगर आप पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहते हैं तो जानिए इसकी सही विधि और समय।
सुबह के समय पीपल के पेड़ के नीचे 7 बजे से 10 बजे के बीच दीपक जलाएं। इसे शुभ माना जाता है। सुबह पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाने और दीपक रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। वहीं, शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच दीपक जला सकते हैं।
रात के समय और सुबह 10 बजे के बाद पीपल के पेड़ पर दीपक नहीं जलाना चाहिए। इसके बाद का समय अशुभ माना जाता है।
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना फलदायी माना जाता है। इतना ही नहीं हमेशा सरसों के तेल या घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'