धर्म डेस्क, इंदौर। Unlucky Zodiac Signs of August 2025: अगस्त 2025 में ग्रहों की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। बुध, शुक्र, शनि और सूर्य अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे, जिसका सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। तीन राशियों के लिए ये परिवर्तन बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
इन तीन राशि वालों को करियर, लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।
आइए विस्तार से इन राशियों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में जानते हैं...
मेष राशि वालों के लिए अगस्त का महीना बेहद चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस दौरान बड़े आर्थिक नुकसान से गुजरना पड़ सकता है। आपके बेहतर रहेगा निवेश से पहले वित्तीय सलाहकारों की मदद जरूर लें। यह महीना तनाव को बढ़ाने वाला होगा। हर सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से मन को शांति मिलेगी।
धनु राशि वालों के लिए अगस्त का महीना परेशान करने वाला होगा। इस दौरान आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है, जिससे चिंताएं बढ़ जाएंगी। आपको मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे। इस महीने खर्च पर काबू रखना अच्छा होगा।
मकर राशि वालों के लिए अगस्त का महीना आर्थिक तंगी लेकर आएगा। चुनौतियों का डट कर सामना करने की जरूरत है। विवाद की स्थिति से बचने के लिए सोच-समझकर बात करें।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।