• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैसाखी के दिन आजमाएं जौ के ये असरदार उपाय, चुंबक की तरह खींचा चला आएगा पैसा

ज्योतिष शास्त्र में भी बैसाखी का खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन जौ से किए गए उपाय कारगार साबित हो सकते हैं।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 07:52:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Apr 2024 07:57:42 PM (IST)
बैसाखी के दिन आजमाएं जौ के ये असरदार उपाय, चुंबक की तरह खींचा चला आएगा पैसा
जौ के सरल उपाय।

धर्म डेस्क, इंदौर। Baisakhi Upay 2024: बैसाखी का पर्व इस साल 13 अप्रैल को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस त्योहार का सिख समुदाय में विशेष महत्व है। बैसाखी कई कारणों से मनाई जाती है, लेकिन इस दिन को मनाने का मुख्य कारण गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना है। बैसाखी से सिखों के नए साल शुरु होता है। ज्योतिष शास्त्र में भी बैसाखी का खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन जौ से किए गए उपाय कारगार साबित हो सकते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानिए कि जौ से जुड़े कौन-से उपाय करने से लाभ मिलता है।

दांपत्य जीवन के लिए जौ का उपाय

यदि आपके दांपत्य जीवन से प्रेम कम हो गया है। हर समय विवाद का माहौल रहता है। पति-पत्नी के बीच तनाव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में बैसाखी के दिन एक किलो जौ लें। इसे दूध से धोकर घर की पश्चिम दिशा में पोटली में बांधकर रख दें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में प्यार की मिठास बढ़ने लगेगी।


कर्ज मुक्ति के लिए जौ का उपाय

बैसाखी के दिन साफ लाल कपड़े में जौ लपटेकर तिजोरी में रखें। अगले दिन उस पोटली को मंदिर में दान कर दें। इस उपाय से कर्ज का बोझ कम होगा। साथ ही अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वापस मिल जाएंगे।

बीमारी दूर करने के लिए जौ के उपाय

अगर आप या आपका कोई परिजन बीमारी से परेशान हैं। दवा असर नहीं कर रही है। लंबे समय से बीमारी जकड़े हुए हैं तो बैसाखी के दिन एक मुट्ठी जौ लेकर नजर उतरवाएं। फिर उसे बहते जल में प्रवाहित करें दें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'