Mantra For Good Luck: सोया हुआ भाग्य जगा देगा ये चमत्कारी मंत्र, नियमित जाप से हो सकता है सभी दुखों का नाश
Mantra For Good Luck: मान्यताओं के अनुसार इस मंत्र का विधिवत जाप करना बहुत जरूरी है वरना इसका फल व्यक्ति का नहीं मिलेगा और मेहनत बेकार जा सकती है। तो आइए जानते हैं इसे जपने की सही विधि के बारे में-
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 11 Dec 2022 11:59:25 AM (IST)
Updated Date: Sun, 11 Dec 2022 10:55:11 PM (IST)

Mantra For Good Luck: संसार में हर व्यक्ति की किस्मत एक जैसी नहीं होती, अपने कर्मों और मेहनत के आधार पर ही उसके जीवन की स्थिति बनती है। हां कुछ लोगों का भाग्य इतना तेज होता है कि बिना ज्यादा प्रयास किए ही उन्हें सफलता मिल जाती है। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को पूरी मेहनत के बाद भी उसका आधा ही फल मिलता है और फिर वह व्यक्ति अपने भाग्य को कोसने लगता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में भाग्य तेज करने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। जो व्यक्ति के भाग्य को बदलने व सोये हुए भाग्य को जगाने के लिए कारगर साबित होते हैं। जिसमें से एक उपाय है चमत्कारी मंत्र का जाप। जी हां, ज्योतिष में एक ऐसा ही चमत्कारी मंत्र बताया गया है जो भाग्य को चमकाने का काम करता है, साथ ही जीवन में सुख-शांति भी लाता है। आइए जानते हैं कौन सा है वो मंत्र, कैसे करें इसका जाप और क्या-क्या मिलेंगे लाभ-
भाग्यनोत्ति मंत्र- ॐ ऐं श्रीं भाग्योदयं कुरु कुरु श्रीं ऐं फट् ।।
लाभ- मान्यताओं के अनुसार इस मंत्र का विधिवत जाप करने से व्यक्ति के जीवन में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इसके साथ ही उसके जीवन में सुख-शांति आती है और धन संबंधी परेशानियां भी दूर हो जाती है। प्रतिदिन नियमानुसार इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य का सोया हुआ भाग्य जाग जाता है।
भाग्यनोत्ति मंत्र के जाप की विधि
मान्यताओं के अनुसार इस मंत्र का विधिवत जाप करना बहुत जरूरी है वरना इसका फल व्यक्ति का नहीं मिलेगा और मेहनत बेकार जा सकती है। तो आइए जानते हैं इसे जपने की सही विधि के बारे में-
1. इस मंत्र का जाप हमेशा सोने से पहले करना चाहिए।
2. इस मंत्र का जाप कम से कम 11 बार जरूर करें
3. इसे आप अपनी इच्छा अनुसार 21 या 51 बार भी कर सकते हैं।
4. इस भाग्योन्नति मंत्र का जाप लगातार 21 दिनों तक करना है।
5. इस मंत्र के जप के पहले अपने हाथ पैर धो लें और फिर जाप के लिए बैठें
6. इस मंत्र जाप के बाद भगवान का धन्यवाद जरुर करें।
7. भाग्यनोत्ति मंत्र बंद किस्मत के दरवाजे खोलने का सबसे प्रभावी मंत्र है।