• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhog Lagane ke Niyam: भगवान को भोग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए मंत्र और पूजा नियम

भगवान की पूजा के साथ-साथ भगवान को भोग लगाने के भी कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका हमें जरूर पालन करना चाहिए।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 14 Jun 2023 01:35:46 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Jun 2023 01:35:46 PM (IST)
Bhog Lagane ke Niyam: भगवान को भोग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए मंत्र और पूजा नियम

Bhog Lagane ke Niyam: हर घर में पूजा घर जरूर होता है। सभी भगवान की सेवा करते हैं, उनकी पूजा करते हैं और भोग लगाते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। भगवान की पूजा करने के बाद भोग लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कई बार कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिससे भगवान नाराज हो जाते हैं। जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव हमारे घर में होता है। आज हम आपको भगवान को भोग लगाने के कुछ नियम, मंत्र और पूजा टिप्स बताने जा रहे हैं। इससे भगवान प्रसन्न रहेंगे और आपके घर में खुशियां आएंगी।

इस तरह भोग लगाएं

हर देवी-देवता को अलग-अलग तरह का भोग लगाया जाता है। जानकारी न होने की वजह से कई बार लोग गलत चीज का भोग लगा देते हैं। भगवान विष्णु को खीर या सूजी का हलवा प्रिय है। ऐसे में इस भोग पर तुलसी का पत्ता रखकर ही भगवान को भोग लगाना चाहिए। वहीं मां लक्ष्मी को भी ये भोग काफी प्रिय है। वहीं भगवान शिव को भांग, धतुरा, पंचामृत प्रिय होता है। इसके साथ ही भोले बाबा को मीठा भोग भी पसंद होता है। माता पार्वती को खीर का भोग प्रिय है।


सात्विक भोग

भगवान को चढ़ाया जाने वाला भोग सात्विक और पवित्र होना चाहिए। भगवान को चढ़ाए जाने वाले भोग को तैयार करते समय किचन के साथ-साथ खुद की सफाई का ध्यान भी रखना जरूरी है। हमेशा सन्ना करने के बाद साफ कपड़े पहनकर ही भगवान की सेवा करें।

जूठा भोग

भगवान को कभी भी जूठा भोग नहीं लगाना चाहिए। प्रसाद को चखने के बाद भूलकर भी उसे भगवान को न चढ़ाएं। भगवान के लिए पहले ही अलग से भोग निकाल कर रख दें। इसके बाद इस भोग को आपस में वितरित कर लेना चाहिए

इस मंत्र का करें उच्चारण

अक्सर लोग भगवान को भोग लगाते समय कुछ नहीं बोलते हैं, उन्हें पता नहीं होता कि भोग चढ़ाते समय क्या बोलना है। दरअसल इसके लिए भी एक मंत्र दिया गया है, जिसका उच्चारण भोग लगाते समय करना चाहिए।

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।

गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर।।

इल मंत्र का अर्थ है कि हे ईश्वर मेरे पास जो भी है आपका ही दिया हुआ है। मैं आपका दिया हुआ आपको ही समर्पित करता हूं। कृपा करके इसे स्वीकार करें और मुझ पर कृपा करें।

Clove Remedies in Hindi: जबरदस्त फायदा देते हैं लौंग के ये खास टोटके, जीवन की सभी परेशानियां होंगी दूर

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'