• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budh Gochar 2022: कन्या राशि में बुध चलेंगे उल्टी चाल, अगले 23 दिन होंगे इन राशि वालों के लिए बेहद खास

बुध ग्रह आज से कन्या राशि में उल्टी चाल चलेंगे। बुध के उल्टी चाल चलने से कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 10 Sep 2022 06:11:03 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Sep 2022 06:11:02 PM (IST)
Budh Gochar 2022: कन्या राशि में बुध चलेंगे उल्टी चाल, अगले 23 दिन होंगे इन राशि वालों के लिए बेहद खास

Budh Gochar 2022: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह आज से उल्टी चाल चलने वाले हैं। बुध की चाल बदलने से कई राशि वालों के जीवन में हलचल मचेगी। वहीं कई राशि वालों की किस्मत पलट जाएगी। इससे पहले बुध कन्या राशि में थे और आज सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर कन्या राशि में वक्री हो गए हैं। यानी कि बुध ग्रह कन्या राशि में उल्टी चाल चलेंगे। बुध ग्रह अगले 23 दिन तक कन्या राशि में उल्टी चाल चलने वाले हैं। 10 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक बुध ग्रह कन्या राशि में ही वक्री रहेंगे। आइए जानते हैं कि किस राशि वालों पर बुध ग्रह का वक्री गोचर क्या प्रभाव डालेगा।

मेष राशि - मेष राशि वालों के लिए आने वाला समय बेहद खास होने वाला है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यों में उन्नति मिलेगी। अपनों के प्रति प्रेम बढ़ेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। मन भी प्रफुल्लित रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। वर्तमान समय में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। इस दौरान भगवान शिव की पूजा करें।


कर्क राशि - पूर्व में की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। व्यापार में विशेष फायदा होगा। किसी पर भी भरोसा न करें। किसी पर भरोसा करना आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। किसी भी कार्य को सोच विचार कर करें। अपने शरीर के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। बाहरी भोजन का सेवन करने से बचें। हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाछ करें। आने वाले समय में आपको धन लाभ हो सकता है।

कन्या राशि - बुध ग्रह कन्या राशि में उल्टी चाल चल रहे हैं। इसलिए सबसे ज्यादा असर इसी राशि पर होगा। आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी। आप सिर्फ अपनी वाणी से ही लोगों के दिल जीत लेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कन्या राशि में वक्री गोचर करते हुए बुध भद्र योग बना रहे हैं। जिस वजह से इस राशि के लोग कुशल रणनीति अपनाने में सक्षम होंगे। इस दौरान आपका प्रमोशन हो सकता है।

तुला राशि - तुला राशि के लिए बुध की उल्टी चाल नेगेटिव साबित हो सकती है। बुध के प्रभाव से आपका क्रोध बढ़ सकता है। आपकी वाणी से लोगों को बुरा लग सकता है। आपके घर के सदस्य बीमार हो सकते हैं। काफी पैसे बीमारियों पर खर्च हो सकते हैं। हिम्मत से काम लेने पर आपको हर काम में सफलता मिलेगी। भगवान सूर्य की पूजा करने से आपको करियर में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।

Surya Gochar 2022: अक्टूबर में इन 7 राशि वालों की सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, मिलेंगे कई शुभ समाचार

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'