धर्म डेस्क, इंदौर। Budh Vakri July 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। वह 18 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे। इस स्थिति में 11 अगस्त तक रहेंगे। बुध वाणी, बुद्धि, तर्क व व्यापार के कारक ग्रह हैं। उनके वक्री होने से 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।
इस दौरान कई तरह की गलतफहमियां, धन हानि और करियर में रुकावटें होने की पूरी संभावना है। इन राशियों के जातकों को सोच-समझकर बोलने, निवेश करने व करियर से जुड़े निर्णय ध्यान से लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार में हानि और पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है।
इस लेख में विस्तार से तीन राशियों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे बताएंगे...
बुध की वक्री चाल से मेष राशि वालों की जिंदगी में तूफान आएगा। उनके सामने कई चुनौतियां एक साथ खड़ी होंगी। आर्थिक नुकसान होगा, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। बन रहे काम अटक जाएंगे। परिवार में विवाद पैदा होंगे, जिससे रिश्तों में अनबन होगी।
बुध की वक्री चाल मिथुन राशि वालों के लिए बहुत नकारात्मक होने वाली है। धन का बहुत नुकसान होगा, जिससे आर्थिक समस्या से जूझना होगा। व्यापार में जोखिम लेने से अभी बचें। परिवार में विवाद को टालने के लिए सभी से अच्छा व्यवहार रखें।
बुध का वक्री सिंह राशि वालों के लिए कष्ट लेकर आएगा। मेहनत बहुत करेंगे, लेकिन फल नहीं मिलेगा। कई समय अटका धन मिलेगा, लेकिन वह खर्च भी जल्दी हो जाएगा। ऐसे में धन का विशेष लाभ इस दौरान नहीं मिलेगा। लेकिन उससे ज्यादा खर्च हो सकता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।