धर्म डेस्क। ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद अपना स्थान बदलता है और इसका प्रभाव आम जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। ग्रहों के राजकुमार बुध हर 21 दिन में एक राशि से निकल कर दूसरी राशि में गोचर करते हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो हाल में बुध देव ने अपनी चाल बदली है। वर्तमान समय में बुध देव मार्गी चाल चल रहे हैं। इससे पहले बुध देव वक्री चाल चल रहे थे। बुध देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
बुध देव की कृपा मिथुन राशि के जातकों पर भी बरसेगी। सभी बिगड़े काम बनेंगे। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति की कृपा भी मिथुन राशि पर है। मिथुन राशि के लग्न भाव में बृहस्पति देव विराजमान हैं। सभी प्रकार के शुभ कामों में बुध देव की कृपा से सफलता मिलेगी।
आपके अहित सोचने वाले लोगों के माध्यम से आपको धन लाभ होगा। इस राशि के स्वामी भी बुध देव हैं। इसके लिए मिथुन राशि के जातकों को कारोबार में विशेष सफलता मिलती है। सेहत अच्छी रहेगी। भाग्य में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। इससे धन लाभ होगा। पूजा के समय भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: इन गलतियों की वजह से खत्म हो सकता है शादीशुदा जीवन, आज ही करें सुधार
कन्या राशि के स्वामी व्यापार के दाता हैं। इस राशि के जातकों पर बुध देव की असीम कृपा बरसती है। उनकी कृपा से सभी प्रकार के शुभ कामों में कन्या राशि के जातकों को सफलता मिलती है। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। मधुर वाणी के माध्यम से आप धन कमाने में कामयाब होंगे।
आप अपनी गुणी स्वभाव के चलते लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आपके लिए समय उत्तम रहेगा। ज्वेलरी से जुड़े कारोबारियों को दोगुना लाभ देखने को मिल सकता है। रोजगार से जुड़े लोगों को भी लाभ हो सकता है। भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही कार्य स्थल पर भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें।