12 लग्नों में से सबसे शुभ माना जाता है ये एक लग्न, मिल सकता है राजयोग और प्रसिद्धि
शास्त्रों के अनुसार चंद्र-मंगल की वजह से इस लग्न का जातक उच्च पदों तक पहुंचता है।
By Sushma Barange
Edited By: Sushma Barange
Publish Date: Thu, 20 Jun 2019 01:59:26 PM (IST)
Updated Date: Thu, 20 Jun 2019 02:09:44 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्रों को बड़ा ही अहम बताया गया है। शास्त्र के अनुसार 12 लग्न होते हैं। इन सभी 12 लग्नों में से सबसे ताकतवर लग्न कर्क को माना जाता है। कहा जाता है कि सभी लग्न में कर्क लग्न सबसे शक्तिशाली होता है। कर्क लग्न का स्वामी चंद्रमा होता है, जिसे राजसी ग्रह भी कहा जाता है।
-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क लग्न में मंगल सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इससे ही व्यक्ति को साहस और शक्ति मिलती है। इसके साथ इस लग्न में शुक्र लाभ का स्वामी होता है। ऐसे में कर्क लग्न वालों को धन की समस्या कम ही होती है। इतना ही नहीं बृहस्पति इसके भाग्य को नियंत्रित करता है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि कर्क लग्न के लोग भाग्य लेकर पैदा होते हैं।
-कहा जाता है कि कर्क लग्न के जातकों के जीवन में पारिवारिक सुख कम ही होता है। इस लग्न में जन्में लोग राजनीति में बेहद सफल माने जाते हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि, कर्क लग्न के हर ग्रह बहुत मजबूत होते हैं। इसके अलावा भाग्य का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति सिर्फ कर्क लग्न में ही उच्च होता है। चंद्रमा और बृहस्पति के शुभ संयोग से ये जातक को जनता के बीच प्रसिद्धि दिलाता है।
-शास्त्रों के अनुसार चंद्र-मंगल की वजह से इस लग्न का जातक उच्च पदों तक पहुंचता है। इसके साथ ही यहां पर सूर्य भी कर्म भाव में सबसे अधिक मजबूत होता है। इस खास कर्म भाव के कारण उन्हें राजयोग मिलने की संभावना अधिक होती है।
-कर्क लग्न वालों को कुछ सावधानियां भी बरतने की आवश्यकता होती हैं। कहा जाता है कि, इनका वैवाहिक जीवन कुछ खास नहीं रहता इसलिए कर्क लग्न वालों को इस ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। वैवाहिक जीवन के साथ ही अपने चरित्र के पतन पर भी ध्यान देने की जरूरत होती हैं।