
धर्म डेस्क, इंदौर। Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्र का समय बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। चैत्र नवरात्र के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस बार चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल मंगलवार से शुरू हुए हैं। ऐसे में अगर नवरात्र में कुछ शुभ संकेत दिखें, तो समझ जाइए आपको देवी मां की कृपा प्राप्त होने वाली है। इसका अर्थ है कि माता रानी आपसे प्रसन्न है।
नवरात्र के दौरान मिट्टी के बर्तनों में जौ उगाने की भी परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि अगर नवरात्र के दौरान आपके द्वारा उगाई गई, जौ ठीक से उग जाए, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इसके अलावा जौ के बीच एक या दो सफेद रंग के जौ उगना भी माता रानी की कृपा के संकेत होते हैं। इसका मतलब है कि मां दुर्गा आपकी पूजा से प्रसन्न हुईं।
नवरात्र के दौरान अखंड ज्योति जलाना महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में अगर आपके घर में नौ दिनों तक अखंड ज्योत बिना किसी रुकावट के जलती रहे, तो माना जाता है कि इसका मतलब है कि देवी दुर्गा आपसे प्रसन्न हैं। बहुत जल्द आपके घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
स्वप्न शास्त्र में माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को नवरात्र के पवित्र समय में सपने में मां दुर्गा का कोई रूप दिखाई देता है, तो यह शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि माता रानी आपकी पूजा से प्रसन्न हैं और जल्द ही आपको धन लाभ होने की संभावना है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'