Chanakya Niti: विवाह के लिए ऐसे चुने लड़की, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति
Chanakya Niti चाणक्य नीति के इस श्लोक में बताया गया है कि हमेशा विवाह से पहले पार्टनर चुनते समय उसके शरीर के बजाय गुणों को
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 04 May 2023 12:52:25 PM (IST)
Updated Date: Thu, 04 May 2023 01:38:56 PM (IST)

Chanakya Niti। चाणक्य नीति एक प्राचीन भारतीय उद्धरण संग्रह है, जो एक सफल और संतोषजनक जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन देता करता है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवनसाथी चुनने को लेकर कई बातों का जिक्र किया है। ज्योतिष में भी बताया गया है कि कई बार पत्नी के भाग्यशाली होने से पति की किस्मत चमक जाती है ऐसी पत्नियां ससुराल को स्वर्ग बना देते हैं। आचार्य चाणक्य ने इस संबंध में एक श्लोक में वर्णन किया है -
वरयेत् कुलजां प्राज्ञो विरूपामपि कन्यकाम्।
रूपशीलां न नीचस्य विवाह: सदृशे कुले।।
पार्टनर का शरीर नहीं, गुण देखें
चाणक्य नीति के इस श्लोक में बताया गया है कि हमेशा विवाह से पहले पार्टनर चुनते समय उसके शरीर के बजाय गुणों को देखना चाहिए। पुरुषों को हमेशा सिर्फ सुंदर स्त्रियों के पीछे ही नहीं भागना चाहिए। पत्नी अगर गुणवान हो तो विपत्ति के समय में परिवार को संभाल लेती है।
मन की सुंदरता को जरूर देखें
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि विवाह के लिए स्त्री का चुनाव करते समय शारीरिक सुंदरता देखने के बजाय मन की सुंदरता देखनी चाहिए। हमेशा धैर्यवान स्त्री का चुनाव करना चाहिए। वहीं धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाली वाली स्त्री हमेशा संयमित रहती है।
गुस्सा करने वाली स्त्री से करें तौबा
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जिस स्त्री को बार बार गुस्सा आता हो, ऐसी स्त्री से हमेशा दूर ही रहना चाहिए। चाणक्य का कहना है कि गुस्सैल स्त्री परिवार को कभी सुखी नहीं रख सकती है। आचार्य नीति के मुताबिक ऐसी स्त्री से कभी शादी नहीं करना चाहिए जो अपनी मर्जी से विवाह न कर रही हो। ऐसा नहीं होने पर वह कभी आपको सम्मान नहीं देगी।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'