धर्म डेस्क, इंदौर। Chandra Gochar 2025 in Makar Rashi: इस साल सावन पूर्णिमा 9 अगस्त को है। इस दिन एक भयानक संयोग बनने वाला है, जिसका असर सभी जातकों के जीवन पर पड़ेगा। दरअसल, चंद्रमा शनि की मकर राशि में रहेंगे, जो देर रात कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। चंद्रमा और शनि में शत्रुता होने से तीन राशियों के जीवन में भूचाल आएगा। धन हानि, मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी व व्यवसाय में भी बाधाएं आ सकती हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन राशियों के बारे में बताएंगे, जिनके जीवन पर इसका असर पड़ने वाला है। आप नीचे दिए गए उपायों से नुकसान को कम कर सकते हैं।
सावन पूर्णिमा पर चंद्रमा का प्रवेश शनि की राशि में होगा, जिसका नकारात्मक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर पड़ेगा। उनके जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेगा। ऑफिस में सीनिर्यर्स से उलझ सकते हैं। इस दौरान वाणी पर विशेष ध्यान दें। यह आपके करियर को नुकसान पहुंचा सकता है। आपकी छवि भी खराब हो सकती है।
उपाय- अधिक नुकसान से बचने के लिए सावन पूर्णिमा के दिन शिव चालीसा का पाठ करें।
चंद्रामा के मकर राशि में होने से कर्क राशि के जातकों के जीवन की खुशियां छिन जाएंगी। आपकी वाणी से परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। इस दौरान सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में प्यार कम हो सकता है।
उपाय- नुकसान को कम करने के लिए सावन पूर्णिमा के दिन शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
चंद्रमा के शनि की राशि में प्रवेश करने से मीन राशि के जातकों की जिंदगी तबाह होसकती है। आर्थिक नुकसान होगा, जिससे मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी। गलत लोगों के साथ उठना-बैठना कम करें, क्योंकि इससे समाज में छवि धूमिल होगी। पारिवारिक विवाद में बहस से बचें।
उपाय- नुकसान से बचने के लिए सावन पूर्णिमा के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना अच्छे परिणाम दे सकता है।