• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान इन चीजों का करें दान, जल्द पसंद की नौकरी मिलेगी

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। सफेद मोती को चंद्रमा का कारक माना गया है। अगर आप नौकरी की तलाश में है, तो ग्रहण के दिन...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 06 Nov 2022 02:22:57 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Nov 2022 10:05:43 PM (IST)
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान इन चीजों का करें दान, जल्द पसंद की नौकरी मिलेगी
Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। सफेद मोती को चंद्रमा का कारक माना गया है। अगर आप नौकरी की तलाश में है, तो ग्रहण के दिन मोती या उससे बने आभूषण किसी को दान कर सकते हैं।

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को अशुभ माना जाता है। इस दौरान कई चीजों का निषेध होता है। चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ चीजों का दान करने से विशेष लाभ मिलता है। यह नौकरी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दिन किन चीजों का दान करने से लाभ होता है।

- सफेद मोती को चंद्रमा का कारक माना गया है। अगर आप नौकरी की तलाश में है, तो ग्रहण के दिन मोती या उससे बने आभूषण किसी को दान कर सकते हैं।

- यदि आपके घर में कोई लंबे समय से बीमार है, तो ग्रहण के दिन कांच के बर्तन में पानी डालकर उसमें चांदी का सिक्का डाल दें। अब रोगी व्यक्ति को उस पानी के कटोरे में अपना चेहरा देखना चाहिए। फिर उस कटोरी को सिक्के के साथ दान कर दें।


- चंद्रमा का संबंध सफेद वस्तुओं से है। ऐसे में ग्रहण के दौरान सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना विशेष महत्व रखता है। चंद्र ग्रहण के बाद चीनी या सफेद वस्त्र का दान करने से घरेलू कलह दूर होती है। घर में खुशियां आती हैं।

- चंद्र ग्रहण के बाद दूध और सफेद चावल का दान करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षत सुख-समृद्धि का सूचक है।

- हिंदू धर्म में ग्रहण के बाद दान का विशेष महत्व है। इसलिए सूर्य या चंद्र ग्रहण के बाद वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। 8 नवंबर को ग्रहण के बाद कपड़े और दूध आदि का दान करें। यदि संतान की चाह रखते हैं तो खिलौने का दान करें। यह फायदेमंद होगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'