Chandra Grahan 2023: 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
Chandra Grahan 2023 मकर राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 08 Apr 2023 01:52:18 PM (IST)
Updated Date: Sat, 08 Apr 2023 02:39:28 PM (IST)

Chandra Grahan 2023 । ज्योतिष विज्ञान में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण को विशेष खगोलीय घटना माना जाता है क्योंकि ग्रहण का असर मनुष्य, राजनीति के साथ-साथ देश-विदेश की घटनाओं पर भी होता है। ऐसे में देश का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023, शुक्रवार को रात 08.45 मिनट लगेगा और ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक इस चंद्र ग्रहण का समापन 6 मई को सुबह 01 बजे होगा।
उपछाया चंद्रग्रहण लगेगा
ज्योतिष के मुताबिक वर्ष 2023 का यह पहला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इस कारण से भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर होगा, लेकिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ होगा -
मेष राशि
चंद्र ग्रहण 2023 मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक होगा। कारोबार में उन्नति के संकेत मिल सकते हैं। जीवन साथी को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को 5 मई को लगने जा रहे चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव दिखेगा। नया कार्य शुरू करने के लिए हितकारी रहेगा। न्यायिक मामलों में भी कोर्ट में सफलता प्राप्त हो सकती है। धर्म-कर्म में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी की योजना भी बन सकती है। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग से भी सहयोग मिलेगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'