
धर्म डेस्क, इंदौर। Holi 2024, Chandra Grahan: होली सनातन धर्म का धार्मिक व पारंपरिक त्योहार है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। होली हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। होली आपसी प्रेम और सद्भावना का पर्व है। इस वर्ष होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत 25 मार्च की सुबह 10.23 मिनट से होगी। इसका समापन 03.02 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा।
मेष राशि
मेष राशिवालों का शुभ रंग लाल है। लाल रंग प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक है।
वृषभ राशि
इस राशि के लिए शुभ रंग सफेद और हल्का नीला रंग होगा। सफेद रंग वृषभ राशि के जातकों को सुख और शांति प्रदान करेगा।
मिथुन राशि
हरा रंग मिथुन राशिवालों के लिए भाग्यशाली साबित होगा। यह रंग सकारात्मक प्रभाव डालेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रह है। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए सफेद रंग से होली खेलना लाभदायक रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए गहरा लाल, संतरी, पीला और सुनहरा रंगों का इस्तेमाल मानसिक सुख प्रदान करेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि का शुभ रंग डार्क ग्रीन है। हरा रंग सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नीला रंग भी इस राशिवालों के लिए अच्छा माना जाता है।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों को पीले रंग के गुलाल से होली खेलना चाहिए।
वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के जातकों के लिए लाल और मैरून रंग शुभ माना जाता है।
धनु राशि
इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। देवगुरु का शुभ रंग पीला है। ऐसे में धनु राशि के लोगों को होली में पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।
मकर राशि
शनि के स्वामी होने के कारण मकर राशि का शुभ रंग काला या गहरा नीला होता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं। इसलिए इस राशि का शुभ रंग काला और गहरा नीला माना गया है। इन रंगों के गुलाल से होली खेलना लाभदायक रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इस राशि का शुभ रंग पीला है। यह रंग जीवन में शुभता लेकर आएगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'