• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandra Grahan 2024: अगले साल भारत में दिखाई नहीं देगा चंद्र ग्रहण, यहां देखें ग्रहण की तारीख व समय

Lunar Eclipse 2024: हर साल चंद्र ग्रहण लगता है। हालांकि उनकी अवधि और संख्या में अंतर हो सकता है। साल 2024 में एक ही चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 28 Oct 2023 09:40:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Oct 2023 09:44:18 PM (IST)
Chandra Grahan 2024: अगले साल भारत में दिखाई नहीं देगा चंद्र ग्रहण, यहां देखें ग्रहण की तारीख व समय
चंद्र ग्रहण 2024

धर्म डेस्क, इंदौर। Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण एक खगोलीट घटना है। चंद्र ग्रहण का सूर्य ग्रहण की तरह धार्मिक और पौराणिक महत्व है। वैदिक ज्योतिष में ग्रहण महत्वपूर्ण स्थिति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा हमारे शरीर में जल का प्रतिनिधित्व करता है। कई बार चंद्र ग्रहण को अनुकूल नहीं माना जाता है। इस स्थिति में सर्वाधिक प्रभाव चंद्रमा पीड़ित जातकों को होता है। इससे व्यक्ति को मानसिक तनाव और अवसाद का सामना करना पड़ता है। आइए अब आगे चंद्र ग्रहण 2024 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

2024 में चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

हर साल चंद्र ग्रहण लगता है। हालांकि उनकी अवधि और संख्या में अंतर हो सकता है। साल 2024 में एक ही चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इसके अलावा एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा।

- साल का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया होगा। यह 25 मार्च, 2024 को लगेगा। जिसे ग्रहण नहीं माना जाएगा।

- साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर, 2024 को लगेगा। यह मुख्य चंद्र ग्रहण होगा।

चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस लिए ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। साल 2023 में चंद्र ग्रहण का समय और कहां दिखाई देगा।

उपछाया चंद्र ग्रहण 2024

यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। ग्रहण की अवधि 4 घंटे 39 मिनट होगी।

तिथि- फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा

दिन व दिनांक- सोमवार, 25 मार्च 2024

चंद्र ग्रहण प्रारंभ समय- प्रातः 10.23 बजे से

चंद्र ग्रहण समाप्त समय- दोपहर 03.02 बजे तक।

कहां दिखाई देगा ग्रहण

आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम, नॉर्वे, अमेरिका, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया और अधिकांश अफ्रीका।

चंद्र ग्रहण 2024 खंडग्रास चंद्र ग्रहण

साल 2024 का मुख्य चंद्र ग्रहण खंडग्रास ग्रहण होगा। इसे आंशिक ग्रहण भी कहा जा सकता है। यह चंद्र ग्रहण पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। ग्रहण की अवधि 1 घंटा 3 मिनट रहेगी। इस ग्रहण का सूतक काल सुबह 7.43 बजे से शुरू हो जाएगा। प्रातः काल 8.46 बजे तक रहेगा। भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। जब खंडग्रास चंद्र ग्रहण शुरू होगा, तब भारत में चंद्रास्त हो गया होगा। हालांकि ग्रहण की उपछाया प्रारंभ होने पर उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तर दक्षिणी शहरों में चंद्रास्त होगा। कुछ समय के लिए चंद्रमा के रोशनी में धुंधलापन नजर आ सकता है। इस तरीके से भारत के कुछ क्षेत्रों में आंशिक उपछाया के रूप में नजर आएगा। हालांकि इसे ग्रहण नहीं माना जाएगा।


तिथि- भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा

दिन व दिनांक- बुधवार, 18 सितंबर 2024

चंद्र ग्रहण आरंभ समय- भारतीय समयानुसार प्रातः काल 7.43 बजे से

चंद्र ग्रहण समाप्त समय- भारतीय समयानुसार प्रातः काल 8.46 बजे तक

कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका और पश्चिम यूरोप।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'