• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhath Puja Date & Time 2024: कब से शुरू हो रही छठ पूजा? नहाय खाय से लेकर खरना तक दूर करें कंफ्यूजन

Chhath Puja Date & Time 2024: कार्तिक महीने का सनातन धर्म में विशेष महत्व है, जिसमें करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहार ...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 23 Oct 2024 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 Nov 2024 11:26:39 AM (IST)
Chhath Puja Date & Time 2024: कब से शुरू हो रही छठ पूजा? नहाय खाय से लेकर खरना तक दूर करें कंफ्यूजन
छठ पूजा का धार्मिक महत्व

HighLights

  1. कार्तिक महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
  2. यह महीना भगवान विष्णु की उपासना के लिए है।
  3. विष्णु जी कार्तिक में योगनिद्रा से जागृत होते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Chhath Kab Hai 2024: परिवार की खुशी व बच्चों की सलामती के लिए हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक महिलाएं कठिन व्रत रखती हैं। दरअसल, वह छठ के महापर्व पर छठी मैया व सूर्य देव की पूजा करती हैं। इस साल छठ की तिथि को लेकर लोगों के मन में काफी असमंजस की स्थिति है। ऐसे में हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि किन दिन नहाय खाय, खरना होगा और कब आप छठ पूजा कर सकेंगे।

छठ पूजा की तिथि (Chhath Puja 2024 Date)

दिवाली के 6 दिन बाद छठी मैया की पूजा की जाती है। पंचाग की मानें तो इस साल 7 नवंबर की देर रात 12 बजकर 41 मिनट पर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शुरू होगी। 8 नवंबर की देर रात 12 इसका समापन है। इसका अर्थ है कि 7 नवंबर से छठ महापर्व की शुरूआत होगी। आप इस दिन संध्याकाल का अर्घ्य देंगे। सुबह का अर्घ्य 8 नवंबर को देना है।


कब होगा नहाय-खाय - Chhath Puja Nahaye Khaye Time

नहाय-खाय (Nahay Khay) एक अहम पूजा है, जिसमें महिलाएं गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी में स्नान कर सूर्य देव की पूजा करती हैं। यह 5 नवंबर को मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। पंचांग की मानें तो नहाय खाय कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थि तिथि पर होता है।

खरना कब मनाया जाएगा - (Kharna 2024 Kab Date Time)

खरना में महिलाएं निर्जला व्रत रख छठी मैया की पूजा करते हैं। यह 6 नंवबर को बुधवार के दिन मनाया जाएगा। खरना हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर होता है।