Dainik Rashifal June 26, 2025: आज आने वाला है वो ऑफर, जिसका कई दिनों से कर रहे इंतजार… पढ़िए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Dainik Rashifal June 26, 2025: आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। तुला राशि वाले आज कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। वृश्चिक राशि वाले आज किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। धनु राशि वाले वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
Publish Date: Thu, 26 Jun 2025 06:07:00 AM (IST)
Updated Date: Thu, 26 Jun 2025 07:06:13 AM (IST)
Dainik Rashifal June 26, 2025: 26 जून, गुरुवार का राशिफलHighLights
- मकर - आज सुखद समाचार मिलेगा।
- कुंभ - पत्नी-परिवार का सहयोग मिलेगा।
- मीन - आज का दिन स्वास्थ्य बिगड़ सकता।
धर्म डेस्क, इंदौर। (Dainik Rashifal June 26, 2025)। आज दिनांक 26 जून, 2025 गुरुवार को विक्रम सम्वत 2082, मास अमांत आषाढ़, मास पूर्णिमांत आषाढ़ और तिथि प्रतिपदा है। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
- मेष - आज आप किसी शादी पार्टी में सम्मिलित होने बाहर जा सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें। परिचित व्यक्ति से आज आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी का साथ मिलेगा।
वृषभ - आज नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको कोई नये कार्य का बड़ा ऑफर मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
मिथुन - आज का दिन शानदार रहेगा। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आज कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क - आज का दिन सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार व्यवसाय में न लें। नये साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
सिंह - आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनरों से सावधान रहें, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन-देन आज न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कन्या - आज मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं। आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। पत्नी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।
तुला - आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक - आज किसी आपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। काम में रूकावट जरूर आएंगी। वाणी पर संयम रखें।
धनु - आज के दिन वाहन के चलाने में सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनों से सोच रहे हैं, आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।
मकर - आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। आप कोई नया निवेश व्यापार व्यवसाय में कर सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
कुंभ - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनरों का अच्छा सहयोग मिलने से लाभ होगा। पत्नी और परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
मीन - आज का दिन स्वास्थ्य बिगड़ सकता। परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आप किसी नये काम के लिए विचार कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहे।