• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanteras 2022: धनतेरस पर नया वाहन खरीदने का है प्लान, तो जानिए शुभ मुहूर्त व ज्योतिष उपाय

Dhanteras Shubh Muhurat 2022: धनतेरस खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन लोग सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कार और स्कूटर आदि की खरीदारी कर...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 18 Oct 2022 04:38:15 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Oct 2022 03:51:57 PM (IST)
Dhanteras 2022: धनतेरस पर नया वाहन खरीदने का है प्लान, तो जानिए शुभ मुहूर्त व ज्योतिष उपाय
Dhanteras Shubh Muhurat 2022: धनतेरस खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन लोग सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कार और स्कूटर आदि की खरीदारी करते हैं। धनतेरस का पर्व दिवाली से एक दिन पहले और कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को पड़ता है।

Dhanteras Shubh Muhurat 2022: नई गाड़ी खरीदना हर व्यक्ति का सपना होगा। घर के वाहन को दूसरी प्रॉपर्टी माना जाता है। ऐसे में लोग वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त का पालन करते हैं। धनतेरस खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन लोग सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कार और स्कूटर आदि की खरीदारी करते हैं। धनतेरस का पर्व दिवाली से एक दिन पहले और कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को पड़ता है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर 2022 को है। अगर आप इस दिन नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें।

धनतेरस पर क्यों खरीदें?

खरीदारी के लिए धनतेरस का दिन शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदे गए सामान पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है। धनतेरस के दिन अगर आप कुछ खरीदते हैं तो उसका शुभ फल आपको साल भर मिलता है।


धनतेरस के दिन नया वाहन खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें-

- धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में ही खरीदारी करनी चाहिए। तभी इसके शुभ फल प्राप्त होंगे।

- धनतेरस के दिन खरीदे गए वाहन की पूजा करनी चाहिए। उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

- धनतेरस के दिन कार खरीदने के बाद उसमें पीला कपड़ा बांधना चाहिए।

- राहुकाल में नया वाहन न खरीदें।

- घर की महिला या पुजारी द्वारा वाहन की पूजा करवाएं।

- कार खरीदने के बाद उसपर स्वस्तिक का चिन्ह अवश्य लगाएं।

धनतेरस के दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त

हमेशा शुभ मुहूर्त में नया वाहन खरीदना चाहिए। धनतेरस के दिन सुबह से दोपहर 4.30 बजे तक वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक का समय शुभ रहेगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'