• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Part 1: इस चिकित्सक ने बनवाये थे 'मदिरा के देवता' का मंदिर

यह कहानियां हमारे रामायण और महाभारत की तरह ही हैं। लेकिन इन कहानियों को पढ़ने पर आप एक अलग ही दुनिया में पहुंच जाते हैं।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 20 Aug 2015 10:54:21 AM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2015 05:26:30 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Part 1: इस चिकित्सक ने बनवाये थे 'मदिरा के देवता' का मंदिर

ग्रीस पौराणिक कथाओं में कई रोचक कथाओं का उल्लेख मिलता है। यह कहानियां हमारे रामायण और महाभारत की तरह ही हैं। लेकिन इन कहानियों को पढ़ने पर आप एक अलग ही दुनिया में पहुंच जाते हैं।

ऐसी ही एक पौराणिक कहानी है 'मेलाम्पस' की जो कि प्राचीन ग्रीस का भविष्यदृष्टा था। वह पहला मनुष्य था जिसने 'मदिरा के देवता डायनायसस' के मंदिर बनवाए। उनकी उपासना पद्धति का प्रचार-प्रसार किया और इसके साथ ही 'मदिरा में पानी डालकर पीने की प्रथा' चलाई। वह एक कुशल चिकित्सक भी था।

मेलाम्पस का एक भाई था। उसका नाम था 'बायेस'। दोनों भाईयों में बड़ा ही स्नेह था। बायेस अपने पिता के सौतेले भाई राजा नीलियस की सुंदर बेटी 'पेरो' से विवाह करना चाहता था। लेकिन नीलियस की यह शर्त थी कि जो कोई भी उसे फ़िलैकस के चौपाये (गाय) वधू-मूल्य में देगा वही पैरो के साथ विवाह करने का उत्तराधिकारी होगा।


दरअसल फ़िलैकस की कई सुंदर हष्टपुष्ट गाय थीं। फ़िलैकस पैरो के विवाह से संबंधित शर्त को जानता था। इसलिए उसने कभी न सोने वाले खूंखार श्वान गाय की सुरक्षा के लिए नियुक्त किए थे। जब भी कोई फ़िलैकस की गाय चुराने का प्रयास करता वो पकड़ा जाता।

मेलाम्पस के भाई बायेस के लिए यह शर्त पूरी करना लगभग असंभव था। वह उदास था। उसे हर वक्त पैरो का मुस्कुराता चेहरा दिखाई देता। मेलाम्पस अपने भाई की परेशानी समझ जाता है और उसे फ़िलैक्स की गाय लाने का वचन देता है।

पढ़ें:Part 2: जब मैलाम्पस को बताया गिद्ध ने यह रहस्य

मैलाम्पस अपने भाई को दिए वचन को पूरा करने निकल पड़ता है। फ़िलैकस के यहां मैलाम्पस गाय चुराते समय पकड़ा जाता है। उसे एक वर्ष की कैद में डाल दिया जाता है। एक दिन जब मैलाम्पस अपनी कोठरी में आराम कर रहा था। तब उसने दो दीमकों को बात करते सुना।

एक ने कहा, 'अब और कितना श्रम करना बाकी है? दूसरे दीमक ने कहा! अब और ज्यादा नहीं। कल सुबह तक यह खोखला पेड़ गिर पड़ेगा और इसके साथ यह छत भी।' यह सुनते ही मैलाम्पस जोर जोर से चिल्लाने लगा, 'बचाओ-बचाओ'। फ़िलैकस मुझे किसी दूसरी कोठरी में डाल दो।

उसे दूसरी कोठरी में डाल दिया गया। कुछ ही देर बाद उस कोठरी की छत गिर गई। सभी अधिकारी हैरान थे। फ़िलैकस समझ गया कि मैलाम्पस के पास दिव्य दृष्टि है। फ़िलैकस से मैलाम्पस से क्षमा मांगी और उसे स्वतंत्र कर दिया।

पढ़ें: Part 3: मैलाम्पस ने इस राजकुमारी से किया था विवाह

दरअसल बात यह थी कि फ़िलैकस का इम्फ्रीकल्स नाम का एक बेटा था जो कि नपुंसक था। उसने मैलाम्पस से इम्फ्रीकल्स का इलाज करने की गुजारिश की, लेकिन मैलाम्पस ने उसे इलाज के बदले गाय लेने की बात कही। फि़लैकस तैयार था उसने यह वचन दे दिया कि वो बीमारी का इलाज होते ही उसकी मनोकामना पूरी कर देगा।

लेकिन... क्रमश:

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।