धर्म डेस्क, इंदौर। Tulsi Manjari Remedies In Sawan 2025: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का विशेष समय होता है। इस महीने में तुलसी के पौधे पर अगर मंजरी (फूल) आ जाए तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी की मंजरी का उगना दर्शाता है कि घर में लक्ष्मी-नारायण की कृपा बनी हुई है। जल्द ही कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। यह न सिर्फ समृद्धि का संकेत है, बल्कि धन लाभ, सुख-शांति और वास्तु दोष के निवारण का भी सूचक है।
तुलसी की मंजरी को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना गया है। विशेषकर सावन में इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। आइए जानते हैं तुलसी की मंजरी से जुड़े कुछ ऐसे खास उपाय, जो जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
एक लोटे में जल लेकर उसमें तुलसी की मंजरी डालें और इस जल से पूरे घर में छिड़काव करें। इससे घर का वास्तु संतुलित होता है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें तुलसी की मंजरी डालें। थोड़ी देर बाद इसे निकालकर इस जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
तुलसी की मंजरी को धूप में सुखाकर हरे कपड़े में बांधें और तिजोरी में रखें। यह उपाय आर्थिक स्थिरता लाता है।
मंजरी को सात दिन तक माता लक्ष्मी के चरणों में रखकर पर्स में रखें। इससे धन का आगमन बना रहता है।
तुलसी की मंजरी का उगना लक्ष्मी-नारायण की कृपा का संकेत है, जो पूरे परिवार को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।