Swapna Shastra: सावन में सपनों में दिखे सांप? जानिए क्या हैं इसके शुभ संकेत
सावन के पावन महीने में अगर सपने में सांप दिखाई दे तो यह डराने वाला नहीं, बल्कि सौभाग्य और धन लाभ का शुभ संकेत होता है। जानिए स्वप्न शास्त्र के अनुसार सांप के सपने के अलग-अलग अर्थ।
Publish Date: Thu, 31 Jul 2025 05:03:40 PM (IST)
Updated Date: Thu, 31 Jul 2025 05:03:40 PM (IST)
सावन में सपनों में दिखे सांप? यह आपके लिए शुभ संकेत है।धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का पवित्र महीना शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दौरान श्रद्धालु शिवलिंग पर जल अर्पण के साथ-साथ भगवान शिव के गले में लिपटे सांप की भी पूजा करते हैं। ऐसे में यदि इस दौरान आपको सपने में सांप दिखाई दे, तो यह किसी डर का नहीं बल्कि सौभाग्य का संकेत हो सकता है।
सांप का सपना आना शुभ
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सांप का सपना आना शुभ फल प्रदान करता है। यह धन लाभ, खुशखबरी और जीवन में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक माना जाता है। खास बात यह है कि अलग-अलग प्रकार के सांपों के सपने अलग-अलग संकेत देते हैं।
- हरे रंग का सांप सपने में दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आपको जल्दी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यह जीवन में नए अवसरों और बदलावों का सूचक है।
- फन उठाए सांप को देखना यह दर्शाता है कि महादेव की कृपा आप पर बनी हुई है और निकट भविष्य में कोई अच्छा समाचार मिलेगा।
- रंग-बिरंगे सांप का सपना जीवन में खुशियों के आगमन और आय में वृद्धि का संकेत देता है।
- अगर आप सांप को मारते हुए देखते हैं तो यह आपके जीवन में चल रही परेशानियों के अंत और शत्रुओं पर विजय की ओर इशारा करता है।
- सफेद सांप या हाथ में पकड़े हुए सांप को देखना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह सपना साफ संकेत देता है कि आपको जल्द ही धन लाभ हो सकता है।
इसे भी पढ़ें... Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी व्रत पर जरूर करें ये काम, मिलेंगे शुभ परिणाम