• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dream Astrology: भूलकर भी किसी को न बताएं ये सपने, वरना मिलने लगेंगे अशुभ परिणाम

स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो दूसरों से शेयर नहीं करने चाहिए। इससे अशुभ फल मिलते हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 18 Jun 2023 05:09:23 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Jun 2023 11:06:09 PM (IST)
Dream Astrology: भूलकर भी किसी को न बताएं ये सपने, वरना मिलने लगेंगे अशुभ परिणाम

Dream Astrology: स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने के पीछे कुछ ऐसे संकेत छिपे होते हैं, जो आपको आने वाले समय के बारे में सचेत करते हैं। सोते समय लगभग सभी सपने देखते हैं। कई सपने अच्छे होते हैं तो कई सपने बुरे होते हैं। हर सपने के पीछे कोई न कोई मतलब जरूर छिपा होता है। मान्यताओं के अनुसार कुछ सपनों को दूसरों से नहीं बताना चाहिए ताकि उनका दुख या अशुभ प्रभाव किसी और पर न पड़े। साथ ही इन सपनों को बताने से व्यक्ति को अशुभ परिणाम मिलने लगते हैं। आइए जानते हैं कि वे सपने कौन से हैं, जिन्हें किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।

मृत्यु संबंधी सपने

जब किसी को मौत, मरने या मौत के अनुभव के बारे में सपने आते हैं, तो उन्हें ऐसे सपनों को दूसरों के साथ शेयर करने या बताने से बचना चाहिए। ये आमतौर पर बुरे संकेत होते हैं और दूसरों को चिंता और चोट पहुंचा सकते हैं।


सपने में अपमान होना

जब स्वप्न में अपमानित होने, शर्मनाक हालातों का सामना करने या दुर्भाग्यपूर्ण स्थितियों का अनुभव होता है, तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना उचित नहीं हो सकता है। इससे आपके जीवन में दुख और कष्ट बढ़ने की संभावना होती है।

पानी पिलाता देखना

अगर कोई व्यक्ति सपने में माता-पिता को पानी पिलाता देखता है, तो इसे शुभ सपना माना जाता है। इस तरह के सपने को भी दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। ये सपने व्यक्ति की तरक्की से संबंधित होते हैं। इन्हें किसी के साथ साझा कर लिया जाए तो ये तरक्की में बाधा बन जाते हैं।

Astro Tips For Home: खाना खाने के बाद थाली में बिल्कुल न धोएं हाथ, परिवार पर होता है बुरा असर

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'