Dream Astrology: सपने में बंदर गुस्से में दिखे तो हो जाएं सावधान, अशुभ संकेत
Dream Astrology: नींद में यदि बंदर नजर आए तो इसके कई मतलब निकलते हैं।
By Manoj Kumar Tiwari
Edited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 05 Jan 2023 09:09:19 AM (IST)
Updated Date: Thu, 05 Jan 2023 09:09:19 AM (IST)

Dream Astrology: स्वप्न को लेकर कोई न कोई खास मतलब जरूर होता है। लेकिन नींद में यदि बंदर नजर आए तो इसके कई मतलब निकलते हैं। बंदर यदि गुस्से में नजर आए तो यह अशुभ संकते हैं। इससे कई प्रकार की हानि हो सकती है। लेकिन हंसते या झुंड में देखे तो शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में इसे लेकर विस्तार से बताया गया है।
ज्योतिषाचार्य पंडित वासुदेव शर्मा के मुताबिक स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में नजर आने वाली हर चीज का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। यह हमें भविष्य को लेकर सचेत करता है। सपने में बंदर देखा है तो इसके पीछे भी एक वजह छिपी हुई है। बंदर को हनुमानजी के रूप में भी पूजा जाता है। माना जाता है कि सपने में बंदर देखने से हनुमानजी की कृपा मिलती है। लेकिन अलग-अलग परिस्थितियों में इसके कारण भी अलग हैं। सपने में बंदर को हंसते हुए देखा है तो समझ जाइए कि आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है। इसे शुभ माना जाता है। इसके बाद व्यक्ति के जीवन में मान-सम्मान बढ़ता है।
आपसी मतभेद समाप्त हो जाते हैं। वहीं, यदि सपने में बंदर को कुछ खाते हुए देखा है यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको किसी भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा सपने में बंदर को गुस्से में देखा है तो समझना चाहिए कि परेशानी बिल्कुल नजदीक है। विपदा आने वाली है। यह सपना एक अशुभ संकेत है। लड़ाई झगड़ा बढ़ने लगता है।
परिवार में अशांति रहती है। नींद में बंदरों को झुंड देखना एक शुभ संकेत है और इसके बाद अचानक से धन लाभ होने लगता है। परिवार के लिए भी बेहद शुभ साबित होता है। अशुभ या अनिष्ठ से बचने के लिए व्यक्ति को हनुमान चालीसा या हनुमानजी की पूजा अर्चना करनी चाहिए।