धर्म डेस्क, इंदौर। स्वप्न शास्त्र की मानें तो आपके देखे गए हर सपने का एक अर्थ है। यह सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह के हो सकते हैं। कई बार हम सपनों में किन्नरों को भी देखते हैं, लेकिन यह समझ नहीं आता कि इसका हमारी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा। हम इस आर्टिकल में बताएंगे किन्नरों को सपनों में देखना शुभ या अशुभ है।
आप सपने में अगर किन्नर को देखते हैं और वह बहुत ही खुश है, तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ है। इस सपने के बाद यह हो सकता है कि आप किसी यात्रा पर बाहर जाएं, जो आपके लिए बहुत ही लाभदायक हो। आपको इस सपने के बाद के बाद धन का लाभ भी मिलेगा।
आप किन्नरों को सपने में खुशी में नाचते-गाते हुए देखें, तो यह मानकर चलिए कि आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। आपके किसी अपने की शादी हो सकती है। आपको बच्चे की खुशी मिल सकती है। यह भी हो सकता है कि आपको नई नौकरी मिल जाए।
आप किन्नर को सपने में परेशान देखें, तो यह समझ जाएं कि यह आपके लिए नकारात्मक होने वाला है। यह आपके जीवन में परेशानियां लाने वाला है। यह हो सकता है कि आपका किसी परेशानी के कारण मन खराब हो जाए। आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़े।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'