
नागभट्ट अपने दोस्तों श्रीपाद और यशोधर्मन को बताते हैं, वर्षों बाद नर्मदा के तटों पर नाग राज्य करते रहे। इस तरह नाग नृपतियों के शत्रु पैदा होने लगे। ये शत्रु मौनेय गंधर्व थे। मौनेय गंधर्व नागों के राज्य में सुखी से जीवन जी रहे थे, लेकिन इनकी महत्वाकांक्षा राजा बनने की थी। एक बड़ा विरोध खड़ा हो गया।
तब नागों ने हैहयवंशी मांधातृ से सहायता की मांग की। मांधाता विष्णु भक्त थे। मांधातृ और उनके पुत्र पुरुकुत्स की नागों से मित्रता रही। लेकिन समय के साथ ये दोस्ती भी नहीं रही। हैहयों के वंशजों ने नागवंश के तमाम राज्यों पर अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया। इस तरह तमाम कार्कोटकों को वनों में शरण लेनी पड़ी।
इसी दरम्यान हैययवंशी राजा कृतवीर्य का पुत्र अर्जुन सहस्त्रबाहु हुआ। वह अधिक शक्तिशाली थी। उसकी हजार भुजाएं थीं। इसी बीच कुछ कार्कोटक नागों ने रावण से विवाह संबंध स्थापित किए उन्होंने रावण के पुत्र मेघनाद से अपनी पुत्री का विवाह किया। उस समय रावण दिग्विजय के लिए निकला था।
पढ़ें: गुप्तचरों की कहानी, सदियों पुरानी
नागों ने अपनी पुरानी राजधानी महिष्मति जो कि अब हैहयवंशी के अधीन थी। वहां रावण को युद्ध के लिए भेजा। लेकिन वह सहस्त्रबाहु से स्वयं पराजित हो गया। अंत में सहस्त्रबाहू का अंत परशुराम ने किया। और नागों को उनका राज्य मिल गया।
इतिहास में नागवंश के बार में विस्तार से जानकारी अपर्याप्त है। केवल मुख्य घटनाक्रमों से जुड़ी कहानियां ही हमारे पुराणों में मिलती हैं।