यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Part 1: हिंदू धर्म के 5 आश्चर्यजनक वैज्ञानिक तथ्य
आवाज एक तरह की ध्वनि उत्पन्न करती है जो हमारे दिमाग एकता पैदा करती है।
By Edited By:
Publish Date: Wed, 28 Oct 2015 10:14:49 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2015 10:10:48 AM (IST)

विश्व इतिहास में दुनिया का सबसे पुराना धर्म सनातन धर्म यानी हिंदू धर्म को माना गया है। आदिकाल से इस धर्म को मानने वाले लोग इस पृथ्वी पर मौजूद हैं। हिंदू धर्म के बाद ही अन्य धर्मों का जन्म हुआ। लेकिन हिंदूधर्म की कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें विज्ञान भी 101% सही मानता है। अमूमन हम इस तरह के क्रियाकलाप से हर दिन रू-ब-रू होते हैं लेकिन इनके पीछे के विज्ञान को नहीं जानते इस क्रम में पहले भाग में हम कुछ बातों को जानते हैं।
- इसीलिए दोनों हाथ जोड़ कर करते हैं नमस्कार: भारत में विशेष तौर पर हिंदू धर्म के लोग जब आपस में मिलते हैं तो हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं। हालांकि यह चलन में नहीं हैं। इसका वैज्ञानिक कारण है। जब हम अपने दोनों हाथों को जोड़ते हैं तो अंगुलियां पर दबाव बनता है। ये अंगुलियां आंख, कान और मस्तिष्क से जुड़ी होती हैं। जो लंबे समय तक उन्हें बेहतर रखने में सहायक होता है।
भारतीय महिलाएं पैरों में इसलिए पहनती बिछूड़ी(रिंग) : पैरों में रिंग पहनना विवाह का प्रतीक माना जाता है। विज्ञान कहता है कि पैरों के अंगूठे के पास की अंगुली गर्भाशय की विशेष तंत्रिका से जुड़ी होती है, और इसके पास की अंगुली हदय के पास होती है। इसलिए इन दोनों में रिंग पहनने से मासिक धर्म के समय रक्त प्रवाह, और हदय से रक्त का प्रवाह संतुलित रहता है।
पढ़ें: Part 1: इस चिकित्सक ने बनवाये थे 'मदिरा के देवता' का मंदिर
- नदी में इसलिए फेंकते हैं सिक्के: आमतौर पर ऐसा कहा जाता है कि ऐसा शुभ सूचक होता है। लेकिन विज्ञान कहता है कि पुराने समय में सिक्के तांबे और चांदी के हुआ करते थे। नदी में फेंकने पर उसके पानी में इन तत्वों का समावेश होता था। इन तत्वों की शरीर को भी जरूरत होती है। ऐसे में ये जल के द्वारा मिल जाया करते थे।
पढ़ें: Part 2: मेंहदी लगाने के पीछे का वैज्ञानिक कारण
- इसलिए माथे पर लगाते हैं कुमकुम और तिलक : विज्ञान कहता है कि मस्तिष्क मानव शरीर का सबसे मुख्य अंग है। और मस्तिष्क में भी माथा मुख्य है। ऐसे में यदि हम चंदन का तिलक या लाल कुमकुम लगाते है तो हमारे मस्तिष्क की ऊर्जा एक जगह केंद्रित रहती है। यह क्रम सदियों से चल रहा है।
पढ़ें: 40 करोड़ वर्ष पुरानी हैं ये गुफाएं, जहां किया था शिव-पार्वती ने नृत्य
- मंदिर में घंटा/घंटी इसलिए हैं बजाते : जब भी हम मंदिर जाते हैं से सबसे पहले मंदिर का घंटा बजाते हैं। विज्ञान कहता है ऐसा करने पर जब हम घंटा बजाते हैं तो हमारा मन एकाग्र हो जाता है। घंटा/घंटियां की आवाज एक तरह की ध्वनि उत्पन्न करती है जो हमारे दिमाग एकता पैदा करती है। घंटी की ध्वनि बहुत कम समय के लिए हो लेकिन गूंज हमारे मन से तमाम तरह की नकारात्मक ध्वनियों को दूर करती है।
क्रमशः