Gajkesari Rajyog: ग्रहों के गोचर कई शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका असर लोगों की जिंदगी में दिखाई देता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है। 8 मार्च को होली का त्योहार है। उसके बाद 22 अप्रैल को देवगुरु मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में गुरु और चंद्रमा के एक साथ होने से गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है। इस योग के बनने से तीन राशियों को फायदा होगा। आइए जानते हैं कौन हैं ये भाग्यशाली राशियां।
मेष राशि
होली के बाद अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। गजकेसरी राजयोग आपकी राशि के लग्न भाव में बनने जा रहा है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। प्रेम के लिए यह अवधि अनुकूल रहने वाली है। दांपत्य जीवन में खुशी देखने को मिलेगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। यदि आप किसी सामाजिक संस्थान से जुड़े है तो सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
मिथुन राशि
गजकेसरी राजयोग आपके लिए अनुकूल रहेगा। यह योग आपकी गोचर कुंडली के आय भाव में बन रहा है। इस अवधि में आमदनी में अच्छी वृद्धि हो सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी। साथ ही व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है। आपके अंदर की प्रतिभा सामन आएगी। व्यापारिक निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। अगर कुछ काम रुके हुए हैं तो पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना बन रही है।
धनु राशि
गजकेसरी राजयोग धनु राशिवालों के लिए शुभ हो सकता है। यह योग आपकी राशि से पंचम भाव में बनने जा रहा है, जो संतान, प्रेम-विवाह और उन्नति का स्थान माना जाता है। इस दौरान व्यापारियों को सफलता मिलेगी। व्यापार में अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे आय में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध भी मधुर होंगे। व्यापार में कोई डील फाइनल हो सकती है। सरकारी अधिकारी के सहयोग से आपके रुके हुए काम प्रगति से आगे बढ़ेंगे। राजनीतिक लोगों के प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी। मेहनत को सराहा जाएगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'