धर्म डेस्क, इंदौर। 26 जुलाई को गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर सकारात्मक होगा। मिथुन राशि में गुरु का संचरण हो रहा है। उसके बाद 26 जुलाई को शुक्र भी मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में गुरु-शुक्र के मिलन से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह 21 अगस्त तक रहेगा।
इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे उन चार राशियों के बारे में, जिनको गजलक्ष्मी राजयोग का विशेष लाभ प्राप्त होगा।
मिथुन राशि के लिए गजलक्ष्मी राजयोग बहुत ही चमत्कारिक साबित होगा। उनको इसके विशेष लाभ देखने को मिलेंगे। इस दौरान अविवाहित जातकों के रिश्ते तय होंगे। लंबे समय से रुके हुए पूरे होने लगेंगे। समाज में भरपूर सम्मान मिलेगा। इस दौरान आपकी किस्मत आपका साथ देगी। बिजनेस चल निकलेगा, जिससे संपत्ति में वृद्धि होगी। परिवार के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा।
सिंह राशि के लिए गजलक्ष्मी राजयोग अच्छा समय लेकर आएगा। इस दौरान चारों तरफ से खुशियां ही खुशियां मिलेंगी। जातकों को परिवार के साथ विदेश जाने का मौका मिल सकता है। निवेश बड़ा लाभ पहुंचाएंगे। परिवार के साथ विवाद खत्म होंगे। नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में जबरदस्त धन लाभ होगा।
कन्या राशि वालों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग चमत्कारिक बदलाव लेकर आएगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा, जिससे उनके प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। वेतन बढ़ने से आर्थिक मजबूती आएगी। परिवार में खोया सम्मान प्राप्त होगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। अविवाहित जातकों को चिंता छोड़ देनी चाहिए। रिश्ता तय हो सकता है।
कुंभ राशि वालों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग शुभ समाचार लेकर आएगा। उनका भाग्य साथ देगा, जिससे लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक मजबूती आएगी, जिससे मानसिक तनाव खत्म होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नौकरीपेशा जातकों का अपने सीनियर का साथ मिलेगा, जिससे वेतन में जबरदस्त वृद्धि होगी। नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं हल होंगी। पार्टनर के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।